
नई दिल्लीः पौराणिक टीवी शो ‘देवों के देव महादेव’ में माता पार्वती का किरदार निभाकर घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस पूजा बनर्जी एक बार फिर से लाइमलाइट का हिस्सा बन गई हैं। पूजा पिछले कुछ समय से पर्दे से नदारद हैं, लेकिन सोशल मीडिया में काफी एक्टिव रहती है। इसी बीच पूजा बनर्जी ने सोशल मीडिया पर ऐसा वीडियो पोस्ट कर दिया जिसे देखकर फैंस के होश ही उड़ गए।
पूजा बनर्जी ने सोशल मीडिया पर एक छोटा सा वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में पूजा कैमरे के सामने कपड़े पहनते हुए नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पूजा लाइट ग्रीन कलर का सूट पहने नजर आ रही हैं। इस सूट के साथ पूजा ने ट्रांसपेरेंट श्रग भी पहना है जिसे पहनकर वो कैमरे के सामने इठलाती हुई दिखीं।
बैकग्राउंड में बज रहा ये गाना
कपड़ों को पहनते हुए पूजा बनर्जी (Puja Banerjee) ने वीडियो शेयर किया है उसके बैकग्राउंड में एक गाना बज रहा है। ये गाना है- ‘इंजन की सीटी में मारो मन डोले।’
लिखा ये कैप्शन
इस वीडियो को पूजा बनर्जी (Puja Banerjee) ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर कैप्शन के साथ शेयर किया है। एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा- ‘इस गाने से प्यार हो गया।