
रायपुर : केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। जंहा उन्होंने प्रदेश में 9,240 करोड़ रुपए की लागत से 1017 किलोमीटर की 33 सड़कों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। कार्यक्रम के बाद केंद्रीय मंत्री गडकरी सीएम आवास पहुंचे। जहां उनका परिवार वालों ने स्वागत किया। मंत्री ने सभी परिवार वालों से मुलाकात की। इस दौरान सीएम भूपेश की बहू ने नितिन गडकरी के पैर छू कर आशीर्वाद भी लिया। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी आज मुख्यमंत्री निवास विभाग के अधिकारियों और मंत्रियों के साथ बैठक में भी शामिल होंगे।
