
दिल्ली: WhatsApp ने कुछ वक्त पहले ही ऐलान किया था कि ऐप पर कई नए फीचर्स आने वाले हैं. इन फीचर्स की लिस्ट में कम्यूनिटी टैब, इमोजी रिएक्शन, 2GB फाइल ट्रांसफर और लगभग 32 लोगों को एक ग्रुप कॉल में जोड़ने की सर्विस शामिल हैं. वॉट्सऐप ने इसमें से एक फीचर को जारी कर दिया है. हालांकि, यह फीचर अभी चुनिंदा रीजन में ही रोल आउट किया गया है. बता दें कि WhatsApp Call पर इससे पहले एक साथ 8 लोगों को जोड़ा जा सकता था,
जिसे ऐप अब बढ़ाकर 32 लोगों तक कर रहा है. Wabetainfo ने इस बारे में जानकारी दी है. स्मार्टफोन्स पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट वॉट्सऐप के फीचर्स पर नजर रखने वाले इस पब्लिशर की रिपोर्ट के मुताबिक, WhatsApp ने 32 लोगों के साथ ग्रुप वॉयल कॉल का फीचर जारी कर दिया है. रिपोर्ट में इसका एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया गया है जिसमें लिखा है, ‘ग्रुप कॉल पर अब 32 लोगों को ऐड करने का सपोर्ट मिल रहा है. नए अपडेट में बदला हुआ इंटरफेस मिलेगा जो सोशल ऑडियो लेआउट, स्पीकर हाईलाइट और वेवफॉर्म के साथ आता है.’ WhatsApp ग्रुप कॉल में 32 लोगों को ऐड करने फीचर के साथ ही यूजर्स को अपडेटेड डिजाइन भी मिलेगा.
इसमें वॉयस मैसेज के लिए बबल और कॉन्टैक्ट व ग्रुप्स के लिए इंफो स्कोर्स जैसे फीचर्स भी मिलेंगे. साथ ही गैलेक्सी से अपने फेवरेट मीडिया को चुनने जैसे कुछ छोटे फीचर्स भी नए अपडेट का हिस्सा हैं. इस फीचर को फिलहाल ब्राजिल में जारी किया गया है.