
मुख्य सुरक्षा आयुक्त रेल सुरक्षा बल बिलासपुर वीएन सिन्हा तथा वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त रेलवे सुरक्षा बल बिलासपुर ऋषि कुमार शुक्ला के दिशा निर्देशन मे रेल सुरक्षा बल थाना प्रभारी निरीक्षक भास्कर सोनी के नेतृत्व में रेसुब बिलासपुर प्रआर राजेष पीएफन 2-3 पर ड्यूटी में तैनात थे, डयूटी के दौरान उक्त प्रआर को एक लावारिष मोबाईल ओप्पो कंपनी का, पीएफ न 2-3, पोल न 15 के पास बने सिटिंग स्टैण्ड पर मिला। उक्त रेसुब बल सदस्य द्वारा आस पास के यात्रियों से पूछताछ की गयी किन्तु किसी के द्वारा अपना मोबाईल नहीं होना बताया गया। बाद उक्त बल सदस्य द्वारा मोबाईल को रेसुब पोस्ट बिलासपुर लाया गया इसी दौरान एक व्यकित रेसुब पोस्ट बिलासपुर आया एवं अपना नाम एवं पता चन्द्रषेखर चंद्राकर पिता गोपाल प्रसाद चंद्राकर उम्र 35 वर्श गा्रम बेलटूकरी, जयरामनगर, थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर एवं वर्तमान पता आर्या कालोनी तिफरा थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर बताया साथ ही यह भी बताया कि वह ईएफटी न/टिकट 0065845 के तहत गाड़ी स 12810 में बिलासपुर से रायपुर की यात्रा कर रहा था कि इसी दौरान मोबाईल अपने जेब में नहीं होना पाकर बिलासपुर स्टेषन पर ही तुरंत गाड़ी से नीचे उतरा मोबाईल खोजबीन करते रेसब थाना बिलासपुर आया। पूछताछ के दौरान उक्त यात्री द्वारा यह बताया गया कि प्लेटफार्म पर बैठे रहने एवं गाड़ी सं 12810 हावडा-मुंबई मेल के आने, गाड़ी मे जल्दबाजी में चढ़ने के दौरान उसका मोबाईल छूट गया। यात्री से पूछताछ एवं सत्यापन उपरांत उक्त मोबाईल को सही सलामत सुपुर्द्र किया गया साथ ही यात्री को यात्रा के दौरान अपने सामान, मोबाईल इत्यादि को साबधानी पूर्वक रखने एवं ले जाने हेतु समझाइश जागरूकता प्रदान किया गया। यात्री द्वारा अपने मोबाईल की कीमत 24,000 रूप्ये (चौबीस हजार रूप्ये) बताया गया। यात्री के द्वारा अपना मोबाईल सुरक्षित पाकर रेसुब पोस्ट बिलासपुर को धन्यवाद शुभकामनाएं दी।

02 दिनाँक 24.04.2022 को प्लेटफार्म ड्यूटी पर तैनात आरपीएसएफ आरक्षक एम.दास को गाड़ी संख्या 20844(भगत की कोठी) के एस 03 के बर्थ नम्बर 56 में एक ग्रे कलर बैग मिला । प्लेटफार्म पर कार्यरत सफाई कर्मचारी की मदद से उसे चेक किया गया जिसके साइड पाकेट में एक आगनवाडी की डायरी थी जिसमें यात्री का मोंबाइल नं0 था जिसके माध्यम से उस यात्री से संपर्क किया गया एवं अपना बैग रेसुब पोस्ट बिलासपुर से प्राप्त करने की बात कही गई बैग को सही सलामत पोस्ट पर लाकर रखा गया । समय लगभग 16.00 बजे एक व्यक्ति जिसका नाम गौरव जोशी पिता सूर्यकान्त जोशी उम्र 27 वर्ष पता 11 ईडव्ल्यूएस क्वार्टर थाना सिटी कोतवाली देवास जिला देवास पोस्ट पर उपस्थित आकर अपना परिचय दिया एवं बताया कि मै उज्जैन से रायपुर गाड़ी संख्या 20844 के एस 03 के बर्थ नम्बर 54 में सफर कर रहा था । जब गाडी रायपुर पहुची तो यात्री को अपना बैग नही मिला लेकिन कुछ समय पश्चात रेसुब पोस्ट बिलासपुर से फोन पर उक्त बैग होने की बात कही गई। उपरान्त उक्त व्यक्ति को वह बैग दिखाया गया जिसमें पुराने कपडे, परफ्यूम, आगनवाडी की डायरी एवं खाने का सामान था। जिसकी कीमत 1500 स्पये है ।यात्री व्दारा अपने बैग को पहचान किया, सामान सही सलामत होना बताया सामान का अनुमनित कीमत 1500/रू. का होना बताया उक्त यात्री को बैग सही सलामत सुपुर्द किया गया ।
रेल सुरक्षा थाना प्रभारी भास्कर सोनी के नेतृत्व में उनकी टीम सतत रेल यात्रियों के छूटे गुमे समन सुरक्षा ड्यूटी के दौरान प्राप्त सामानों को सुरक्षित प्रदान करने का संकल्प आगे भी जारी रहेगा।