
रिपोर्टर रमाकांत सोनी : रीवा–मऊगंज
विधानसभा क्षेत्र में कई ऐसी ग्राम पंचायतें हैं जहां भूमि हीन लोग कई वर्षों से पट्टे लेने की लड़ाई लड़ रहे हैं ज्यादातर क्षेत्र में भू माफियाओं की वजह से गरीब लोग अब भी सैकड़ों की संख्या में भूमिहीन है इस संबंध में कई बार केंद्र व राज्य मंत्रियों तक क्षेत्र के लोगों द्वारा भूमिहीनों को पट्टा दिलाने की कवायद की जा चुकी है बीते दिन विधायक मऊगंज प्रदीप पटेल से पूर्व जनपद सदस्य उर्मिला सिंह द्वारा ग्राम बीरादेई में भूमि नंबर 810_ 819 लगभग कुल 08 एकड़ जमीन है जहां आवेदन में 77 लोगों को चिन्हित कर उन्हें पट्टा दिए जाने की मांग की गई आवेदक द्वारा बताया गया कि कई वर्षों से भूमिहीन गौड़ समाज के परिवारों को भूमि का उन्हें पट्टा दिलाने के लिए लड़ाई लड़ी जा रही है आवेदकों द्वारा वर्तमान बीजेपी विधायक मऊगंज से पट्टा दिलाने की मांग की गई है उर्मिला सिंह मंगलेश्वर सिंह बलिराज पंचबती सुशीला ददन सिंह जैसे 77 लोगों द्वारा पट्टा दिलाने को लेकर आवेदन दिया गया है
नियम विरुद्ध चल रहे क्रेशर पर कार्रवाई की मांग
मऊगंज विधानसभा में लगभग तीन दर्जन से अधिक की संख्या में क्रेसर संचालित हैं जहां स्थानीय लोगों द्वारा कई बार कलेक्टर एवं मंत्री विधायक से शिकायत की गई कि हमारे पुरखों की जमीन इन क्रेशर संचालकों द्वारा जबरन लालच देकर ले ली गयी और नियम विरुद्ध संचालित किए गए हैं आरोप है कि सभी क्रेशर नियम विरूद्ध संचालित हैं स्थानीय रहवासियों का कहना है कि क्रेशर संचालकों व्दारा उन्हें मजदूरी करने काम तक नहीं दिया जाता बदले में उन्हें अनेक प्रकार की बीमारियां मिलती है ग्राम पिपराही में केंद्रीय मंत्री के कार्यक्रम में पूर्व जनपद सदस्य उर्मिला सिंह द्वारा क्रेशर संचालकों पर सीधा आरोप लगाते हुए कहा सारे क्रेशर नियम विरुद्ध चल रहे हैं और रहवासियों को बदले में बीमारियां मिल रही है शिकायतकर्ता मंत्री एवं रीवा कलेक्टर द्वारा फेस टू फेस मंच पर ही शिकायतकर्ता द्वारा अवैध रूप से संचालित क्रेशर मालिकों पर आरोप लगाते हुए कार्रवाई करने की मांग की गई वहीं मंच पर ही मंत्री द्वारा कलेक्टर को बुलाकर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए गए क्रेशर संचालकों पर माइनिंग अधिकारियों के रहमों करम से क्रेशर संचालक फल फूल रहे हैं ज्यादातर क्षेत्र में जिले वा राज्य के बाहर के क्रेशर संचालक हैं माइनिंग अधिकारियों की सांठगांठ से नियम विरुद्ध क्रेसर का संचालन किया जा रहा जो जांच का विषय है।
