मिडील स्कूल बिंझरा विख कटघोरा मे अंतिम आंकलन दिवस,सत्र 2021-22 का अंतिम शैक्षिक,परिणाम दिवस के साथ विद्यालय के अंतिम कक्षा आठवी के विद्यार्थियो को स्वल्पाहार,उपहार सामुहिक भोज तथा नाच गाकर दी गई विदाई।कक्षा छठवी व सातवी के विद्यार्थीगणो द्वारा आयोजित बिदाई समारोह मे स्व सहायता समूह की भी रही सहभागिता।
स्वागत भाषण प्रधानपाठक सर्वेश सोनी ने सत्र 2021-22 को विद्यार्थीगणो,शिक्षक शिक्षिकाओ व समस्त पालको के साथ स्कूल शिक्षा विभाग के लिये उथल पुधल से भरा लेकिन सृजनशील बताते हुये सत्र भर विद्यालय द्वारा बच्चो के शारीरिक, मानसिक व आध्यात्मिक तथा चारित्रिक विकास के लिये किये गये विभिन्न नवाचारी प्रयासो व सृजनात्मक कार्यो के साथ गुणवत्ता विकास के लिये किये गये कार्यो की जानकारी देते हुये इस वर्ष को विगत दो वर्षो की तुलना मे निरुपित करते हुये बच्चो के लिये लाभदायक बताया।
ग्राम प्रमुख व पूर्व जनपद सदस्य भैयाराम कंवर ने चरित्र निर्माण को मजबूत कुंजी बताते हुये हर विद्यार्थी को इसे जीवन भर सहेज कर रखने मे बल दिया।मंदिर निर्माण समिति की छतबाई ने मनमोहक सरस्वती वंदना गीत गाकर सबका मन मोह लिया।शाला प्रबंध समिति अध्यक्ष धजाराम चौहान ने ग्रीष्मावकाश मे शालेय सुरक्षा के लिये सभी पालको विद्यार्थीगणो को चैतन्य व सजगता से विद्यालय सुरक्षा हेतु कार्य करते रहने आव्हान किया साथ ही विद्यालय की अच्छाईयो के साथ त्रुटियो पर भी ध्यान दिलाते रहने की उम्मीद जताई ।वरिष्ठ शिक्षक फत्तेसिह नेटी ने जाति प्रमाण पत्र हेतु शेष बचे पालको से जल्द से जल्द अपने संलग्नक जमा कराने अपील की।
आभार प्रदर्शन करते हुये शिक्षक अनिल कौशिक ने आनलाइन के साथ आफलाइन मोहल्ला व विद्यालय क्लास मे सक्रिय उपस्थिति के लिये बाल संसद की प्रधानमंत्री कुमारी रिया सागर सारथी की तारीफ की।कार्यक्रम का संचालन कक्षा सातवी की छात्रा कुमारी सरस्वती कंवर ने किया व कार्यक्रम को सफल बनाने मे शिक्षिका संध्यारानी ठाकुर के साथ स्व सहायता समूह की सूरूजबाई, अनंदकुवर यादव , कुंती कंवर,सफाई कर्मी चैनराम यादव के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग से पधारे सिस्टर हर्ष व सिस्टर कुर्रे तथा पालकगणो मे खगेश साहू व विद्यार्थीगणो मे कुमारी बेलमती,कुमारी विद्या,कुमारी अंजली,कुमारी अनुपमा,कोमलता,निर्मला आदि ने योगदान दिया ।कार्यक्रम मे आज जन्मदिन वाले दो विद्यार्थीगणो कुमारी मानसी व पुष्पेन्द्र को प्रधानपाठक सर्वेश सोनी ने शुभकामना कार्ड व उपहार देकर शुभकामनाएं आशिष दी।