Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » बाल काटे, नाबालिगों से कराया गैंगरेप, वीडियो….762 पेज की चार्जशीट में दरिंदगी का कच्चा चिट्ठा, 21 के खिलाफ आरोपपत्र दायर…
    अपराध

    बाल काटे, नाबालिगों से कराया गैंगरेप, वीडियो….762 पेज की चार्जशीट में दरिंदगी का कच्चा चिट्ठा, 21 के खिलाफ आरोपपत्र दायर…

    By Tv 36 HindustanApril 26, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नयी दिल्ली, 25 अप्रैल (भाषा) दिल्ली पुलिस ने सोमवार को यहां की एक अदालत में 21 लोगों के खिलाफ उस घटना के सिलसिले में आरोपपत्र दायर किया जिसमें एक समूह द्वारा पूर्वी दिल्ली के कस्तूरबा नगर में 20 वर्षीय एक महिला का कथित तौर पर अपहरण और सामूहिक बलात्कार किया गया था तथा जूतों की माला पहनाकर उसे सड़क पर घुमाया गया था।

    यहां की एक अदालत में दायर आरोपपत्र में 12 महिलाओं, चार पुरुषों और पांच नाबालिगों के नाम हैं तथा आरोपपत्र 762 पन्नों का है।

    आरोपपत्र आपराधिक साजिश, सामूहिक बलात्कार, हत्या के प्रयास, डकैती और अपहरण सहित भादंसं की विभिन्न धाराओं के तहत दायर किया गया है।

    पुलिस ने बताया कि अंतिम रिपोर्ट में पीड़िता को अगवा करने वाले तिपहिया वाहन के मालिक दर्शन सिंह का भी नाम शामिल किया गया है।

    दिल्ली पुलिस ने आरोपपत्र में डॉक्टरों सहित 48 लोगों को सार्वजनिक और पुलिस गवाह के रूप में रखा है।

    रिपोर्ट में, पुलिस ने कहा कि कुल 26 वीडियो-सोशल मीडिया से 12 और आरोपी व्यक्तियों के मोबाइल से 14 वीडियो बरामद किए गए।

    पुलिस के अनुसार, अपराध एक व्यक्ति की मौत का बदला लेने के इरादे से किया गया था और पीड़िता को मारने का इरादा था।

    आरोपपत्र में कहा गया है, “आरोपी व्यक्तियों की तस्वीरें एफएसएल विशेषज्ञों द्वारा उनकी पहचान स्थापित करने के लिए ली गई हैं। वायरल वीडियो के स्रोत के लिए साइबर विशेषज्ञों की भी मदद ली गई है। मनोचिकित्सक पहले ही आरोपी व्यक्तियों की जांच कर चुके हैं। इसके अलावा, आरोपी व्यक्तियों की आवाज का नमूना भी लिया जा रहा है।”

    20 साल की पीड़िता का इस साल 26 जनवरी को कथित तौर पर अपहरण, सामूहिक बलात्कार किया गया था और उसका सिर मुंडवाकर, चेहरे पर कालिख पोतकर तथा जूतों की माला पहनाकर कस्तूरबा नगर की सड़कों पर घुमाया गया था।

    पुलिस ने कहा था कि प्रारंभिक जांच से संकेत मिलता है कि महिला और आरोपियों के परिवार से संबंधित एक लड़का दोस्त थे।

    पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा था, “लड़के ने पिछले साल नवंबर में आत्महत्या कर ली थी और उसके परिवार ने इसके लिए पीड़िता (महिला) को दोषी ठहराया था। परिवार ने आरोप लगाया कि उसकी वजह से लड़के ने यह कदम उठाया। उसका बदला लेने के लिए घरवालों ने उसका अपहरण कर लिया। वे उसे सबक सिखाना चाहते थे।”

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को पीड़िता के लिए 10 लाख रुपये की वित्तीय सहायता की घोषणा की थी और कहा था कि सरकार फास्ट-ट्रैक अदालत में उसका प्रतिनिधित्व करने के लिए एक वकील की नियुक्ति करेगी।

    पुलिस ने कस्तूरबा नगर में पीड़िता की बहन के घर के बाहर भी सुरक्षा बढ़ा दी है क्योंकि उसने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसे भी 19 जनवरी को उन्हीं हमलावरों द्वारा परेशान किया गया था, छेड़छाड़ की गई थी और उसकी पिटाई की गई थी।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleमनमानी गुणवत्ता विहीन बन रही स्वास्थ्य विभाग की बिल्डिंग
    Next Article नशे के सौदगरों विरुद्ध अंकुश लगाने सिरमौर पुलिस की सघन छापामार कार्रवाई नशीली सिरप व गांजे के साथ एनडीपीएस एक्ट के तहत आरोपी गिरफ्तार
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    कलौंजी खाने से कौन सी बीमारी ठीक होती है जानिए सेवन करने का ये सही तरीका…

    February 19, 2026

    कृषि मंत्री ने किया हैरान ’मामा’ का अनूठा संकल्प बढ़ाएगा मान, बोले- स्वागत करने आओ तो फोटो लेकर आओ…

    February 19, 2026

    गगनयान मिशन में बड़ी कामयाबी चंडीगढ़ में पैराशूट का अग्नि परीक्षण, ऐसे लैंड करेंगे भारतीय एस्ट्रोनॉट्स…

    February 19, 2026

    खनिज संपदा से समृद्ध प्रदेश के विकास में निभाएं अहम भूमिका सीएम साय…

    February 19, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • बालको अस्पताल में नई फार्मेसी का शुभारंभ, क्षेत्रीय मरीजों को मिलेगी आसानी से दवा…
    • कलौंजी खाने से कौन सी बीमारी ठीक होती है जानिए सेवन करने का ये सही तरीका…
    • कृषि मंत्री ने किया हैरान ’मामा’ का अनूठा संकल्प बढ़ाएगा मान, बोले- स्वागत करने आओ तो फोटो लेकर आओ…
    • गगनयान मिशन में बड़ी कामयाबी चंडीगढ़ में पैराशूट का अग्नि परीक्षण, ऐसे लैंड करेंगे भारतीय एस्ट्रोनॉट्स…
    • खनिज संपदा से समृद्ध प्रदेश के विकास में निभाएं अहम भूमिका सीएम साय…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?