रिपोर्ट रमाकांत सोनी:रीवा सिरमौर
पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन व्दारा जिले के सभी थानों चौकियों को निर्देशित किया गया है कि जिले में गांजा एवं अवैध शराब बिक्री सेवन करने वालों पर लगातार नजर रख कार्यवाही की में जाए।
इसी कड़ी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिरमौर निरीक्षक आर एस वागरी की गठित टीम व्दारा चलाए जा रहे नशा के विरुद्ध अभियान में सिरमौर पुलिस ने विश्वसनीय मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सिरमौर थाना पुलिस टीम द्वारा आरोपीगणो को नशीली दवा व गाजे के साथ गिरफ्तार किया गया है।
सिरमौर थाना अन्तर्गत ग्राम पंचायत उमरी मे पुलिया के पास मोटरसाइकिल क्रमांक-MP-17MW-8248 से प्रतिबंधित ONREX 38 शीशी कीमत 3750 रू व गाजा 750 ग्राम कीमत 10 हज़ार रू के साथ विक्री करने हेतु रखे आरोपी आदित्य प्रताप सिंह पिता विष्णु प्रताप सिंह उम्र 28 वर्ष एवं आनेन्द्र प्रताप सिंह पिता विष्णु प्रताप सिंह उम्र 24 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 9 नगर परिषद बैकुंठपुर थाना बैकुंठपुर को गिरफ्तार कर मोटरसाइकिल सहित अवैध मादक पदार्थों को जप्त किया गया।
आरोपीगणों के विरुद्ध धारा- 8 ,21, 22 ,NDPS Act 5/13 ड्रग कंट्रोल एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया ।
*आदतन है आरोपी*
थाना प्रभारी सिरमौर आर एस वागरी ने जानकारी देते हुए बताया गया कि नशे के कारोबार मे पकडे गए आरोपी आनेन्द्र सिंह के विरुद्ध पुलिस में पूर्व से धारा -341, 294, 323, 327 ,506, 34 के तहत प्रकरण दर्ज है । जबकि आदित्य प्रताप सिंह के विरुद्ध थाना बैकुंठपुर में 4 प्रकरण अपराध पंजीबद्ध हैं ।
युक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिरमौर आर एस वागरी सहायक उप निरीक्षक राजवृन्द सिंह , सूर्यभान सिंह, प्रधान आरक्षक अरूणेन्द्र सिंह, राज कमल पटेल, विपिन साकेत , कैलाश सोलंकी , सत्यनारायण अटोरिया की भूमिका सराहनीय रही ।
युक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिरमौर आर एस वागरी सहायक उप निरीक्षक राजवृन्द सिंह , सूर्यभान सिंह, प्रधान आरक्षक अरूणेन्द्र सिंह, राज कमल पटेल, विपिन साकेत , कैलाश सोलंकी , सत्यनारायण अटोरिया की भूमिका सराहनीय रही ।