
नईदिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) में असिस्टेंट कमांडेंट भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। सेना में जाकर देश सेवा की इच्छा रखने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। 2022 में UPSC ने कुल 253 वैकेंसी निकाली हैं। इनमें BSF में 66, CRPF में 29, CISF में 62, ITBP में 14 और SSB में 82 वैकेंसी हैं। ऑनलाइन फॉर्म भरने की लास्ट डेट 10 मई, शाम 6 बजे तक है।शैक्षणिक योग्यता — किसी भी स्ट्रीम से ग्रेजुएट स्टूडेंट इसमें अप्लाई कर सकते हैं।
जो स्टूडेंट इस साल लास्ट सेमेस्टर/ईयर में हैं वो भी फॉर्म भर सकते हैं।आयु सीमा — 20-25 साल, 1 अगस्त 2022 तक कैंडिडेट की आयु 20 साल से कम और 25 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। नियम के हिसाब से OBC वर्ग के कैंडिडेट्स को उम्र में 3 साल की छूट मिलेगी। वहीं, SC और ST वर्ग के उम्मीदवारों को 5 साल की छूट मिलेगी। NCC बी और सी सर्टिफिकेट धारकों को इंटरव्यू के समय महत्व दिया जाएगा।आवेदन शुल्क— जनरल और OBC के कैंडिडेट्स को 200 रुपए जमा करने होंगे। वहीं, महिला, SC और ST वर्ग के उम्मीदवारों को कोई फीस नहीं देनी होगी।चयन प्रक्रिया— कैंडिडेट्स का चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा यानी फिजिकल टेस्ट और इंटरव्यू के आधार पर होगा।मेरिट— फाइनल मेरिट लिस्ट परीक्षा में प्राप्त नंबरों और इंटरव्यू में पाए गए नंबरों के आधार पर बनेगी।परीक्षा पैटर्न— इस परीक्षा में कुल 2 पेपर होंगे।पेपर 1: यह पेपर 250 मार्क्स का होगा जिसमें जनरल एबिलिटी व इंटेलिजेंस से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे। इसका फॉर्मेट ऑब्जेक्टिव टाइप होगा।पेपर 2: यह पेपर 200 मार्क्स का होगा, जिसमें जनरल स्टडीज, निबंध व कॉम्प्रिहेंशन से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे।
इसका फॉर्मेट लिखित होगा।सैलरी— बेसिक पे 56,100 है। साथ में महंगाई भत्ता, हाउस रेंट अलाउंस और अन्य भत्ते भी मिलेंगे।परीक्षा केंद्र— प्रत्येक राज्य के राजधानी को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। यूपी में प्रयागराज और लखनऊ को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।परीक्षा कि तिथि— लिखित परीक्षा 7 अगस्त, 2022 को होगी। पहला पेपर सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक, दूसरा पेपर दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगा।इम्पोर्टेन्ट डेट— ऑनलाइन एप्लीकेशन स्टार्ट डेट – 17 अप्रैल 2022ऑनलाइन एप्लीकेशन की लास्ट डेट – 23 मई 2022