
मुंबई : देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में अब AC लोकल ट्रेनों में सफर करना सस्ता हो गया है। दरअसल, भारतीय रेलवे बोर्ड ने मुंबई में AC लोकल ट्रेन के किराए में कटौती करने का फैसला किया है। भारतीय रेलवे बोर्ड ने इस फैसले को मंजूरी भी दे दी है। इस फैसले के बाद अब मुंबई में AC लोकल ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों का आधा किराया देना होगा। रेल राज्य मंत्री रावसाहेब दानवे ने बताया कि रेलवे बोर्ड ने मुंबई में AC लोकल ट्रेन के किराए में 50% कटौती करने के फैसले को मंजूरी दे दी है। जानकारी के मुताबिक, टिकट की दर 130 रुपए से 90 रुपए तक की हो गई है। वेस्टर्न लाइन से सेंट्रल लाइन पर किराए में कटौती किमी के हिसाब से होगी।