
जेद्दा: अगर आप भी समोसे (Samosa) खाने के शौकीन हैं, तो ये खबर आपका दिमाग हिला सकती है. दरअसल, एक फेमस रेस्टोरेंट लगभग 30 साल से ऐसी जगह पर ग्राहकों के लिए समोसे बना रहा था, जिसकी सच्चाई जानने के बाद शायद आपको गिन आ जाये . दरअसल सउदी अरब (Saudi Arabia) के जेद्दा से एक फेमस रेस्टोरेंट (Restaurant) को लेकर ऐसी खबर सामने आई है,
जिसे सुनकर वहा के लोगो को तगड़ा झटका लगा है. दरअसल, एक शिकायत पर जब अधिकारियों ने रेस्टोरेंट पर छापेमार कार्रवाई की, तो वहां का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए. जांच में पता चला कि रेस्टोरेंट में पिछले 30 साल से टॉयलेट जैसी गंदी जगह में स्नैक्स और समोसे तले जा रहे हैं. जिसके बाद प्रशासन ने अब इस रेस्टोरेंट पर ताला जड़ दिया है.
एक न्यूज़ एजेंसी के अनुसार, रेस्टोरेंट में साफ-सफाई को लेकर प्राथमिकता देने व जांच के मकसद से सऊदी के फूड इंस्पेक्टर्स ने जेद्दा के एक रेस्टोरेंट पर छापेमार कार्रवाई की. जहां का हाल देखकर अधिकारी भी चौंक गए. क्योंकि इस फेमस रेस्टोरेंट के टॉयलेट में उन्होंने समोसे तलते पाया. इसके बाद पूछताछ में पता चला कि ऐसा पिछले तीन दशक से किया जा रहा है. इसके बाद रेस्टोरेंट को बंद कर दिया गया.
रिपोर्ट में यह भी लिखा है रेस्टोरेंट के टॉयलेट में केवल नाश्ता ही नहीं, बल्कि खाना भी तैयार किया जाता था. इसके अलावा खाने में जो सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा था, वो भी एक्सपायरी डेट की निकली. मीट और पनीर जैसी खाद्य पदार्थ तो दो साल से ज्यादा के एक्सपायरी डेट के थे. वहीं, अधिकारियों को रेस्टोरेंट में काफी गंदगी के साथ कीड़े और चूहे भी मिले.