
PM kisan Yojana : प्रधानमंत्री ने किसान सम्मान निधि लेने वाले किसानों के लिए एक और योजना का शुभारंभ किया है. इस योजना के तहत देश के सभी किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) दिया जाएगा. प्रधानमंत्री ने किसान सम्मान निधि ( PM kisan Samman Nidhi ) लेने वाले देश के किसानों को एक और सुविधा देने के लिए अभियान की शुरुआत की गई है। इस योजना का नाम है ‘किसान भागीदारी – प्राथमिकता हमारी’. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को इस राष्ट्रव्यापी अभियान का शुभारंभ किया। जिसके तहत देश के सभी किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) दिया जाएगा।
बता दें कि प्रधानमंत्री ने देश की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर अमृत महोत्सव के तहत किसानों को यह सौगात देने की पहल की है। इसके लिए सभी ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभा का आयोजन कर किसानों के बीच केसीसी का आवेदन पत्र बांटे जायेंगे। देश भर में यह अभियान पहली मई तक चलेगा। उल्लेखनीय है कि किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) योजना 1998 में शुरू की गई थी। इसके तहत तीन लाख रुपये तक का लोन मिलता है। किसान इसका उपयोग बीज, उर्वरक, कीटनाशक जैसे कृषि इनपुट को खरीदने के लिए कर सकते हैं । (PM kisan Yojana)
मुफ्त बनेगा कार्ड, जरूर करें आवेदन :
इस योजना के तहत किसान क्रेडिट कार्ड ( KCC ) बनवाने वाले किसानों को किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं देना है। ग्राम सभा की बैठकों में बैंक अधिकारी किसानों को एक पन्ने का आवेदन पत्र देंगे जिसे भरकर देना है। जिनका पहली बार केसीसी बनेगा, उन्हें महज चार प्रतिशत ब्याज दर पर खेती के लिए 50 हजार से डेढ़ लाख रुपये तक का ऋण दिया जाएगा। वहीं पूर्व से लाभान्वित होने वाले किसानों की केसीसी की ऋण सीमा तीन लाख रुपये तक बढ़ाई जाएगी। गौरतलब है कि सरकार बैंकों के द्वारा केसीसी पर वसूल किए जाने वाले कुल सात प्रतिशत ब्याज में तीन प्रतिशत का अनुदान बैंकों को देती है। समय से उधार लौटाने वाले किसानों को महज चार प्रतिशत ब्याज पर पैसा मिल जाता है। (PM kisan Yojana)
पशुपालकों का भी बनेगा केसीसी कार्ड :
इस योजना में किसानों के साथ, पशुपालन, मत्स्य पालन, डेयरी, बकरी पालन, सुअर पालन एवं मुर्गीपालन से जुड़े किसानों को भी केसीसी ( KCC ) बनाने की तैयारी है। बता दें कि इस राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत ग्राम सभाएं आयोजित कर अग्रणी बैंक के प्रबंधक, जिला कृषि अधिकारी, मुखिया, सरपंच एवं वार्ड सदस्य किसानों को जागरूक करेंगे। जीविका दीदी एवं स्वयं सहायता समूहों की भी सहायता ली जा रही है। (PM kisan Yojana)
पीएम किसान योजना ने आसान किया काम :
पीएम किसान योजना के लाभार्थियों का पूरा डाटा अप्रूव्ड है। इसके बाद पैसा मिल रहा है। इसलिए पीएम किसान स्कीम का लाभार्थी अगर केसीसी के लिए अप्लाई करता है तो बैंक उसके रिकॉर्ड को लेकर कोई सवाल नहीं उठा सकता। वो फिजिकल वेरिफिकेशन करेगा। (PM kisan Yojana)
ऑनलाइन भी कर सकते हैं आवेदन :
इस योजना का लाभ लेने के लिए किसान ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं। इसके लिए किसान भाई-बहन दो तरह से ऑनलाइन आवेदन (Online Application) कर सकते हैं। जिस बैंक से केसीसी लेना चाहते हैं उसकी आधिकारिक वेबसाइट पर अप्लाई कर सकते हैं या फिर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि स्कीम के आधिकारिक पोर्टल के जरिए आवेदन करके लाभ उठा सकते हैं। आपको बता दें कि पीएम किसान स्कीम (PM-kisan Scheme) के जरिए केसीसी बनवाना बहुत आसान है। आपको इसकी वेबसाइट पर केसीसी के अप्लीकेशन फार्म का विकल्प दिया गया है। (PM kisan Yojana)
कैसे करें आवेदन?
पीएम किसान योजना की वेबसाइट पर दाहिनी तरफ फार्मर कॉर्नर में डाउनलोड केसीसी फार्म (Download KCC Form) का विकल्प दिया गया है। इसका प्रिंट निकालकर भर दें. फॉर्म में दर्ज सारी जानकारी दें। दस्तावेज लगाएं और जिस भी बैंक में आपका खाता है। आप उस बैंक में जाकर अपना आवेदन फॉर्म जमा कर दें। एसबीआई, पीएनबी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई सहित सभी बैंक इसकी सुविधा देते हैं।
केसीसी के लिए जरूरी दस्तावेज :
केसीसी के लिए न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम 75 साल होनी चाहिए। आइडी और पते के प्रमाण के रूप में वोटर आइकार्ड/ पैनकार्ड/ पासपोर्ट/ आधार कार्ड/ ड्राइविंग लाइसेंस आदि दिया जा सकता है। रिजर्व बैंक आफ इंडिया की गाइडलाइन के अनुसार आवेदन के 15 दिन के भीतर बैैंकों को कार्ड जारी करना होता है। अगर ऐसा नहीं हुआ तो बैंक के खिलाफ शिकायत की जा सकती है। इसके लिए बैंकिंग लोकपाल से भी संपर्क किया जा सकता है।
क्या है लोन की ब्याजदर :
केसीसी पर मिलने वाले वैसे तो 9 परसेंट है. लेकिन किसानों की मदद के लिए सरकार इसमें 2 परसेंट की सब्सिडी देती है. अगर आपने समय पर बैंक को सूद सहित पैसा लौटा दिया तो 3 परसेंट और रिबेट मिल जाती है. इस तरह 4 फीसदी ही ब्याज लगता है. (PM kisan Yojana)
केसीसी के नियमों में हुए ये बदलाव :
मोदी सरकार ने 3 लाख रुपये तक के कृषि लोन पर सर्विस टैक्स, प्रोसेसिंग फीस, इंस्पेक्शन और लेजर फोलियो चार्ज खत्म कर दिया है. इस तरह इन सब का मिलाकर किसानों को अब पांच हजार रुपये तक की बचत अप्लाई करने के वक्त ही हो जाती है. कोई भी बैंक किसी भी केसीसी आवेदक से इन सबका पैसा नहीं वसूल सकता.
केसीसी योजना के तहत किसानों को खेती के लिए पहले बिना गारंटी महज 1 लाख रुपये मिलते थे. अब इसमें वृद्धि करके 1.60 लाख रुपए कर दिया गया है. यानी अब किसानों को बिना गारंटी भी ज्यादा पैसे मिल सकेंगे.
किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए पहचान पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, लैंड रिकॉर्ड और फोटो देनी होगी. मोदी सरकार ने बैंकों को सख्ती से कहा है कि अप्लीकेशन स्वीकार होने के दो सप्ताह के भीतर केसीसी बनाकर देना ही होगा. (PM kisan Yojana)
बैंक मैनेजर के खिलाफ कर सकते हैं शिकायत :
आपको बता दें कि आवेदन पूरा होकर जमा होने के 14 दिन के अंदर केसीसी अप्रूव्ड करने का नियम है। अगर ऐसा नहीं होता है तो आप बैंक मैनेजर के खिलाफ शिकायत कर सकते हैं। बैंक आमतौर पर किसान क्रेडिट कार्ड आसानी से नहीं बनाते। इस समस्या को दूर करने के लिए केंद्र सरकार ने क्रेडिट कार्ड योजना को पीएम किसान स्कीम से लिंक कर दिया है। दरअसल, पीएम किसान योजना में देश के करीब 12 करोड़ किसानों का पूरा ब्यौरा सरकार के पास आ चुका है। जिसमें आधार कार्ड, रेवेन्यू रिकॉर्ड, बैंक अकाउंट और मोबाइल नंबर शामिल है।