ब्राजील में एक शख्स की 9 पत्नियां (wifes) हैं। मीडिया जगत में इस शख्स की जमकर चर्चा हुई थी। लेकिन 9 युवतियों से शादी करने वाला यह शख्स एक बार फिर सुर्खियों में है। दरअसल इस बार शख्स अपनी पत्नियों के साथ प्यार करने के लिए टाइम टेबल बनाने को लेकर चर्चा में आ गया है।उन्होंने सभी पत्नियों से प्यार करने के लिए एक रूटीन बना लिया। ताकि किसी पत्नी को बुरा नहीं लगे और सभी के साथ वह उचित समय बिता सके। सबको सही टाइम दे पाए।
लेकिन कोशिशों के बावजूद ‘प्यार का टाइम टेबल कारगर साबित नहीं हुआ। दरअसल, ब्राजील के रहने वाले आर्थर ओ उर्सो 9 महिलाओं से एक साथ शादी कर दुनियाभर में चर्चा में आ गए थे। उन्होंने बताया कि ‘प्यार का टाइम टेबल’ बनाना बेकार साबित हुआ। उन्होंने कहा कि हमारी लाइफ में काफी फन और आनंद हुआ करता है। लेकिन शुरुआत में मैंने अप्वाइंटमेंट देकर प्यार करने की कोशिश की। आगे कहा कि टाइम टेबल फॉलो करने की वजह से बहुत सारी समस्याएं आईं। कभी-कभी तो लगता था कि शेड्यूल की वजह से मुझे प्यार करना पड़ रहा है। एक तरह से दबाव होने लगा। ऐसा लगने लगा कि मैं आनंद के लिए ये नहीं कर रहा। आर्थर का मानना है कि किससे प्यार के लिए कितना समय निकालते हैं इससे उनकी पत्नियों को ज्यादा फर्क नहीं पड़ता है।
हालांकि गिफ्ट को लेकर पत्नियों के बीच ईर्ष्या होती है। उन्होंने कहा कि जब मैं किसी एक को महंगा गिफ्ट दूं और दूसरे को छोटा या सस्ता तो इसकी वजह से उन लोगों के बीच ईर्ष्या हो जाती है।आर्थर की शादीशुदा जीवन में भी कई उतार-चढ़ाव आए। उनकी एक पत्नी ने तो पहले ही तलाक लेने का मन बना लिया है। वह चाहती है कि मैं सिर्फ उसका ही बनकर रहूं, लेकिन इसका कोई मतलब नहीं है। बता दें कि इस शख्स ने ‘प्यार करने की आजादी के समर्थन’ और ‘एक ही बार शादी करने की प्रथा के विरोध’ में 9 शादी की थी। अन्य से संबंधित अन्य खबरें