
बलरामपुर 04 मई 2022/ छत्तीसगढ़ की रिपोर्ट भेंट-मुलाकात अभियान के पहले दिन मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के दौरे पर थे। इस दरम्यान वे कुसमी नगर पंचायत भी पहुंचे। यहां श्रीमती शशिकला बरगाह ने मुख्यमंत्री के सामने शिकायत रखी कि उसका नाम गरीबी रेखा सूची से काट दिया गया है और उनके पास राशन कार्ड नहीं है। शिकायत मिलने पर मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार से बात की और जनसमस्या निवारण में लापरवाही बरतने पर नगर पंचायत सीएमओ को निलंबित करने के निर्देश दिए। इधर मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद उक्त महिला श्रीमती शशिकला बरगाह को तत्काल राशन कार्ड जारी कर दिया गया है। राशन कार्ड मिलने पर हितग्राही परिवार ने मुख्यमंत्री श्री बघेल का आभार जताया है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने आज से छत्तीसगढ़ में भेंट-मुलाकात अभियान की शुरुआत की। मुख्यमंत्री इस दौरान प्रदेश के सभी 90 विधानसभा क्षेत्र में पहुंचेंगे। गौरतलब है कि भेंट-मुलाकात अभियान के दौरान मुख्यमंत्री जनता से जुड़ी सरकारी संस्थाओं के निरीक्षण के लिए भी पहुंच रहे हैं। इस क़ड़ी में श्री बघेल कुसमी नगर पंचायत अंतर्गत संचालित राशन दुकान में पहुंचे थे। यहां मुख्यमंत्री के होने की जानकारी मिलने पर स्थानीय निवासी श्रीमती शशिकला भी पहुंची और राशन कार्ड न होने की समस्या बताई। इसे गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री ने तत्काल कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार से मामले पर चर्चा की और योजनाओं के क्रियान्यवन में उदानसीनता बरतने, जरूरतमंद को सरकारी योजना से वंचित रखने व कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने पर सीएमओ नगर पंचायत कुसमी को तत्कभेंट-मुलाकात अभियान के पहले दिन मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के दौरे पर थे। इस दरम्यान वे कुसमी नगर पंचायत भी पहुंचे। यहां श्रीमती शशिकला बरगाह ने मुख्यमंत्री के सामने शिकायत रखी कि उसका नाम गरीबी रेखा सूची से काट दिया गया है और उनके पास राशन कार्ड नहीं है। शिकायत मिलने पर मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार से बात की और जनसमस्या निवारण में लापरवाही बरतने पर नगर पंचायत सीएमओ को निलंबित करने के निर्देश दिए। इधर मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद उक्त महिला श्रीमती शशिकला बरगाह को तत्काल राशन कार्ड जारी कर दिया गया है। राशन कार्ड मिलने पर हितग्राही परिवार ने मुख्यमंत्री श्री बघेल का आभार जताया है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने आज से छत्तीसगढ़ में भेंट-मुलाकात अभियान की शुरुआत की। मुख्यमंत्री इस दौरान प्रदेश के सभी 90 विधानसभा क्षेत्र में पहुंचेंगे।
गौरतलब है कि भेंट-मुलाकात अभियान के दौरान मुख्यमंत्री जनता से जुड़ी सरकारी संस्थाओं के निरीक्षण के लिए भी पहुंच रहे हैं। इस क़ड़ी में श्री बघेल कुसमी नगर पंचायत अंतर्गत संचालित राशन दुकान में पहुंचे थे। यहां मुख्यमंत्री के होने की जानकारी मिलने पर स्थानीय निवासी श्रीमती शशिकला भी पहुंची और राशन कार्ड न होने की समस्या बताई। इसे गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री ने तत्काल कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार से मामले पर चर्चा की और योजनाओं के क्रियान्यवन में उदानसीनता बरतने, जरूरतमंद को सरकारी योजना से वंचित रखने व कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने पर सीएमओ नगर पंचायत कुसमी को तत्क
विनोद गुप्ता बलरामपुर छत्तीसगढ़ की रिपोर्ट
