
*शासकीय कार्य में लापरवाही को लेकर पथरिया ब्लॉक के पटवारी को थमाया कारण बताओ नोटिस,तीन दिवस में संतोषप्रद जवाब पेश करे,अन्यथा होगी अनुशासनात्मक कार्यवाही*रिपोटर :सूरज साहू Tv36 hindushtan *मुंगेली/पथरिया* – इन दिनों भ्रष्ट व लापरवाह अधिकारी, कर्मचारियों पर धड़ाधड़ हो रही कार्यवाही,सीएम भुपेश बघेल राज्य 90 विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर हैं। वहीं सीएम साहब एक्शन मोड पर है,शिकायत मिलते ही दोषियों के खिलाफ तत्काल कार्यवाही कर रहें हैं।
गौरतलब हो कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने मिशन-2023 के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं. खुद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पूरा कार्यभार अपने ऊपर ले रहे हैं. सीएम भूपेश बघेल पूरी तरह से चुनावी मोड में आ गए हैं, वह 4 मई से प्रदेश की सभी 90 विधानसभा सीटों का दौरा करने के लिए निकल पड़े हैं. सीएम अधिकारियों की टीम के साथ हेलीकॉप्टर से विधानसभाओं दौरा कर रहें हैं। उनके इस दौरे के न केवल राजनीतिक बल्कि प्रशासनिक मायने भी है। क्षेत्र में आम जनता से मिलकर उनकी समस्याएं सुनी जा रही है और तत्काल निराकरण भी कर रहें हैं।
वहीं सीएम के दौरे से भ्रष्ट अधिकारी सहमें हुए हैं। तीन दिन दौरे के दौरान सीएम साहब ने शासकीय कार्य में लापरवाही को लेकर जलसंसाधन विभाग,वन विभाग व पटवारी को निलंबित किया है। सीएम बघेल के तेवर देख अधिकारी भी सहमें हुए हैं। नतिजतन अधिकारी पुराने मामलों को गंभीरता से लेते हुए तत्काल निराकरण करने लगे हैं। चाहे किसी योजनाओं को लेकर को हो या किसी हितग्राही के आवेदन के संबंध में हो या अधिकारी,कर्मचारियों के खिलाफ शिकायत को लेकर सभी मामलों में त्वरित कार्यवाही होने लगे हैं। हाल ही में नये कलेक्टर गौरव सिंह के आने बाद लंबित मामलों पर त्वरित कार्यवाही हो रही है।
हाल ही में जिले के पथरिया विकासखंड अंतर्गत ग्राम बगबुडवा पटवारी हल्का नंबर 40 के खिलाफ फर्जीवाड़ा करने का आरोप लगाते हुए फरवरी में ततकालिक कलेक्टर सहित एसडीएम से शिकायत हुई थी। मामले की जांच के लिए जांच टीम गठित की गई थी। जांच टीम ने अपना रिपोर्ट संबंधित अधिकारी को सौंपा,जिसमें शिकायत सही पाई गई।जांच उपरांत मामला लंबित थी जिसे संग्यान में लेते हुए पथरिया एसडीएम प्रिया गोयल ने तहसीलदर पथरिया के माध्यम से पटवारी ग्राम बगबुडवा प.ह.न.40 श्रीमती पारूल ध्रुव को स्पष्टीकरण पेश करने नोटिस जारी किया गया है। जिसमें स्पष्ट लिखा है कि अपना जवाब तीन दिवस के भीतर प्रस्तुत करे व इस दौरान समयावधि में संतोषप्रद जवाब प्रस्तुत नहीं करने पर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी।