
भारतीय स्टार्टअप कंपनी वेकफिट सॉल्युशन (Wakefit Solution) ने एक शुरुआत की है। आफिस के अंदर सोने का मौका हर कर्मचारी को मिलेगा। सोने का समय भी कंपनी ने तय कर दिया है। आफिस में अब कर्मचारी आधे घंटे सो सकेंगे। भारतीय कंपनी ने अपने कर्मचारियों को ये सुविधाएं दी है। वेकफिट सॉल्युशन
ऐसे में कर्मचारियों को दोपहर के समय 30 मिनट के लिए पलक झपकने का मौका मिल सकेगा। वेकफिट सॉल्युशन (Wakefit Solution) एक स्लीप सॉल्युशन देने वाली कंपनी है। ऐसे में जिस तरह की शुरुआत कंपनी ने अपने कर्मचारियों के लिए की है, वो इसके ब्रांड के साथ भी मैच करता है। कंपनी ने बाकायदा ट्वीटर और फेसबुक पर इस बात का ऐलान किया और सोने के समय की नियमावली भी जारी कर दी है। (Wakefit Solution New Rule, 30 Minute nap break for employees every day)
वेकफिट सॉल्युशन (Wakefit Solution) ने इस घोषणा से संबंधित ईमेल अपने कर्मचारियों को भेजा है। कंपनी के सह-संस्थापक चैतन्य रामालिंगेगौड़ा (Chaitanya Ramalingegowda) ने ऐलान किया कि अब कर्मचारी दोपहर में दो बजे से लेकर ढाई बजे के बीच एक झटपट नींद ले सकेंगे। चैतन्य ने दोपहर की नींद से संबधित स्टडी का भी हवाला दिया। उन्होंने कहा दोपहर में सोने से परफॉरमेंस बेहतर होता है और प्रोडक्टिविटी भी अच्छी रहती है। उन्होंने इस दौरान NASA की स्टडी और हावर्ड की स्टडी का हवाला दिया। जिसके मुताबिक, ‘ 26 मिनट की नींद से काम के दौरान प्रदर्शन 33 फीसदी अच्छा हो जाता है।’