
Raipur : इस साल (2022) का पहला चंद्र ग्रहण वैशाख पूर्णिमा आज से 7 दिन के बाद यानी 16 मई को लगने जा रहा हैं। भारतीय समयानुसार, यह चंद्र ग्रहण सुबह 8 बजकर 59 मिनट से लेकर 10 बजकर 23 मिनट तक लगेगा। लेकिन भारत में इस चंद्र ग्रहण को नहीं देख पाएंगे जिस के चलते सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। बता दें कि ये चंद्र ग्रहण खग्रास यानि पूर्ण चंद्र ग्रहण है।
हिंदी पंचांग के मुताबिक, वैशाख शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा की तिथि 15 मई दोपहर 12 बजकर 45 मिनट से शुरू होगी और इसका समापन 16 मई 2022 सोमवार को सुबह 9 बजकर 43 मिनट पर होगा।
इन जगहों से देखा जा सकेगा चंद्र ग्रहण
पहला चंद्र ग्रहण अटलांटिक, अंटार्कटिका, हिंद महासागर, प्रशांत महासागर, दक्षिण और पश्चिमी यूरोप, दक्षिणी और पश्चिमी एशिया, उत्तरी अमेरिका के अधिकांश हिस्से, अफ्रीका और दक्षिणी अमेरिका में दिखाई देगा।
चंद्र ग्रहण का सूतक काल ?
भारत में चंद्र ग्रहण ना दिखने की वजह से इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। बता दें कि वैसे चंद्र ग्रहण का सूतक काल 9 घंटे पहले से शुरू हो जाता है और धर्मिक मान्यताओं के अनुसार सूतक के कुछ नियाम होते हैं, जिनका पालन करने की सलाह दी जाती है।
अगला चंद्र ग्रहण नवंबर माह में दिखेगा
2022 वर्ष का दूसरा और आखरी चंद्र ग्रहण 8 नवंबर 2022 को लगेगा। यह चंद्र ग्रहण शाम 05:28 बजे से 07:26 बजे तक रहेगा. यह ग्रहण भारत के कुछ हिस्सों पर दिखाई देगा।