कोरबा सर्वमंगला पुलिस द्वारा ग्राम पाली में संगवारी पुलिस चलित थाना कार्यक्रम आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी एवं मोबाइल एटीएम से धोखाधड़ी व अपराधों के संबंध की जानकारी भी दी गई भोजराम पटेल पुलिस अधीक्षक कोरबा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितेश सिंह नगर पुलिस अधीक्षक दर्री के मार्गदर्शन एवं निर्देश अनुसार जनता और पुलिस के बीच बेहतर संबंध बनाने के लिए दिनांक 11 2022 को चौकी सर्वमंगला के ग्राम पाली में संगवारी पुलिस के तहत चरित थाना का आयोजन किया गया चलित थाना में ग्राम पाली के ग्राम पंचायत ग्रामीण जन लगभग 35 की संख्या में उपस्थित थे चलित थाना में ग्रामीण जनों को मोबाइल एटीएम से धोखाधड़ी संबंधी ठगी से बचने के संबंध में जानकारी दी गई तथा यातायात नियमों की जानकारी महिला संबंधी अपराधों की जानकारी अवैध शराब एवं अन्य सामाजिक कुरीतियों जागरूक रहने की समझाइश दी गई।