
Tv36 hindushtan ब्लॉक पथरिया
पथरिया -थाना पथरिया क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कंचनपुर के आश्रित ग्राम टोनहीचुवा में बुधवार के दिन एक नाबालिक युवक एंव बालिक युवती के द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गई है । पथरिया पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिन मंगलवार की रात लगभग 11 बजे मृतक मोहित नेताम पिता रमाशंकर उम्र 17 वर्ष ग्राम टोनहीचुवा के द्वार अपने ही घर के कोठार में लगे बबूल के पेड़ में साड़ी से फासी लगाकर आत्महत्या कर ली गई । पुलिस ने बताया कि मंगलवार की रात घर के सभी लोग साथ मे खाना खाकर अपने अपने कमरे में सोने चले गए थे । फिर सुबह देखा कि युवक का शव पेड़ में लटकता मिला, जिसकी सूचना उनके परिजनों ने पुलिस को दी । जिस पर पुलिस घटना स्थल पर जांच पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए पथरिया लाया गया । वही दूसरी घटना कुछ घंटों बाद लगभग सुबह 9 बजे एक बालिक युवती मृत्तिका यशोदा निषाद पिता रामकुमार निषाद उम्र 18 वर्ष के द्वार घर में लगे लकड़ी के मयार में साड़ी से फासी लगाने से मौत हो गई ।
दो लोगो की मौत से गांव में शोक की लहर है। एक ही गांव में दो लोगो की फासी लगाने से मौत होने के कारण पूरे गांव में शोक की लहर है । ज्ञात हो नाबालिक युवक एंव बालिक युवती दोनो का घर आमने सामने है । पुलिस से पता चला कि मृतिका का शादी तय हो चुकी थी , कुछ महीनों बाद युवती की शादी के बाद ससुराल जाने वाली थी ।
दोनो का फासी लगाने का कारण पुलिस ने मानसिक तनाव के कारण बताया है ।शव का पीएम करने के बाद शव को उनके परिजनों को सौप दिया गया ।
घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र के जिलापंचायत सदस्य वासिउल्ला शेख तत्काल घटना स्थल पहुचे और उनके परिजनो से दुःख जाहिर करते हुए पीएम कराने के लिए सहयोग प्रदान किये ।