
नई दिल्ली। टीवी जगत से जुड़े लोगों के लिए दिल को दहला देने वाली खबर सामने आई है। टीवी जगत की मशहूर अभिनेत्री ने आत्महत्या कर ली है। अभिनेत्री का शव उनके घर पर मिला है। मौके पर पहुंची पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।पंखे से लटकता मिला शवआत्महत्या करने वाली एक्ट्रेस का नाम पल्लवी डे है। उनकी उम्र केवल 20 साल थी। पल्लवी ने ‘मोन माने ना’ बंगाली टीवी शो में मुख्य भूमिका निभाई थी। पल्लवी डे का शव उनके घर में पंखे पर लटका मिला था। इसके बाद पल्लवी को नजदीकी बांगुर अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पल्लवी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पल्लवी की मौत से इंडस्ट्री में सनसनी मच गई है और उनके करीबियों को झटका लगा है।सह-कलाकार ने बताया दो दिन पहले हुई थी बातपल्लवी की सह-कलाकार अनामित्रा बताब्याल ने बताया कि उन्होंने दो दिन पहले ही पल्लवी से बात की थी। उन्होंने कहा, ‘मैं सदमे में हूं। हमने 12 मई को टेलीविजन शो के लिए शूटिंग की और उनके साथ मेरी बातचीत भी हुई थी। मुझे इस खबर पर विश्वास ही नहीं हो रहा है।’ पल्लवी ‘मोन माने ना’ में मुख्य भूमिका निभा रही थीं, जिसमें उनके साथ सैम भट्टाचार्य मुख्य भूमिका में हैं, जबकि अभिनेत्री अंजना बसु शो में निगेटिव रोल में हैं।