Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » कार्रवाई : CMO-वनपाल समेत 6 अधिकारी हुए सस्पेंड… जानिए क्या है पूरा मामला…
    राष्ट्रीय

    कार्रवाई : CMO-वनपाल समेत 6 अधिकारी हुए सस्पेंड… जानिए क्या है पूरा मामला…

    By Tv 36 HindustanMay 16, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भोपाल। मध्य प्रदेश में सरकारी कामों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों पर लगातार बड़ी कार्रवाई की जा रही है।शिवपुरी में कूड़ा जागीर में वन विभाग और खनन माफिया के बीच हुए विवाद के बाद प्लांटेशन में लापरवाही बरतने वाले वनपाल अशोक जाटव, वनपाल ओमप्रकाश गौड़, वनरक्षक सुभाष चतुर्वेदी एवं वनरक्षक लखन जाटव को डीएफओ मीना कुमार मिश्रा निलंबित कर दिया गया है।

    सूत्रों की मानें तो इनसे वसूली भी की जा सकती है। वर्ष 2017-18 में यहां करीब 19 लाख रुपये की लागत से पौधारोपण किया गया था।वही शिवपुरी कलेक्टर ने केंद्र एवं राज्य शासन की महत्वपूर्ण स्वामित्व योजना के अंतर्गत सौंपे गए दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरतने पर राजस्व निरीक्षक राजेश वर्मा को भी निलंबित करने की कार्यवाही की है।
    इधर, सीधी जिले की वर्तमान मुख्य नगरपालिका अधिकारी कमला कोल को भी राज्य शासन ने निलंबित कर दिया है।इनकी जगह गोपद बनास तहसीलदार सौरभ मिश्रा को नगरपालिका की कमान सौंपी गई है।सीधी कलेक्टर मुजीबुर्रहमान खान द्वारा गोपद बनास तहसीलदार सौरभ मिश्र को नगर पालिका परिषद सीधी का कार्यभार सौंपा गया है।
    इसके अलावा मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में भी कार्रवाई की गई है। यहां 3 बीज विक्रय संस्थाओं के बीज अमानक पाये जाने पर किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के बीज अनुज्ञापन अधिकारी एवं उपसंचालक अनंत बिहारी सड़ैया ने उनके वैधता पंजीयन तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिए हैं।जिन बीज विक्रेताओं के खिलाफ यह कार्यवाही की गई है, उनमें सबलगढ़ में अदातल रोड पर स्थित मैसर्स कुशवाह बीज भण्डार, कैलारस में श्रीजी स्कूल के सामने स्थित न्यू सागर बीज भण्डार और पोरसा में अटेर रोड़ पर स्थित मैसर्स नागाजी खाद भण्डार शामिल हैं।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous ArticleBSF ने इंस्पेक्टर, SI और JE पदों पर निकली वैकेंसी, 1.12 लाख रुपये तक वेतन… जानिए पूरी डिटेल…
    Next Article मंत्री ताम्रध्वज साहू : लोक निर्माण के कार्यों में गुणवत्ता का रखें विशेष ध्यान….
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    अब इस दिन से शुरू हो जाएंगे मांगलिक कार्य, जानिए विवाह के शुभ मुहूर्त…

    April 5, 2026

    वोटर आईडी कार्ड में पता बदलना हुआ आसान अब दफ्तरों के चक्कर नहीं, घर बैठे इन 5 स्टेप्स में करें अपडेट…

    April 5, 2026

    2,000 करोड़ के बकाया बिजली बिल पर छत्तीसगढ़ और इस राज्य के बीच तकरार…

    April 5, 2026

    इस माह में भी मिलेंगे 1500 रुपये, जानिए इस दिन आएगी लाड़ली बहना योजना की 35वीं किस्त…

    April 5, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • अब इस दिन से शुरू हो जाएंगे मांगलिक कार्य, जानिए विवाह के शुभ मुहूर्त…
    • वोटर आईडी कार्ड में पता बदलना हुआ आसान अब दफ्तरों के चक्कर नहीं, घर बैठे इन 5 स्टेप्स में करें अपडेट…
    • 2,000 करोड़ के बकाया बिजली बिल पर छत्तीसगढ़ और इस राज्य के बीच तकरार…
    • इंदौर से उज्जैन, भोपाल, खरगोन, सेंधवा, खंडवा, बुरहानपुर, रतलाम सहित इन जिलों के लिए शुरू होंगी इलेक्ट्रिक बसें…
    • निर्भया’ जैसी हैवानियत से फैला आक्रोश दरिंदगी और पुलिस की भागदौड़ से लेकर सियासी उबाल तक, पढ़ें पूरी रिपोर्ट…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?