Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » शासकीय इं.वि. स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोरबा में योगा और चित्रकला में गुणवत्ता पाठ्यक्रम का शुभारंभ
    कोरबा

    शासकीय इं.वि. स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोरबा में योगा और चित्रकला में गुणवत्ता पाठ्यक्रम का शुभारंभ

    By Tv 36 HindustanMay 17, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
            शासकीय इ.वि. स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोरबा में गुणवत्ता पाठ्यक्रम के अंतर्गत योगा एवं चित्रकला में 15 दिवसीय पाठ्यक्रम का आज शुभारंभ किया गया। यह पाठ्यक्रम यूजीसी के गुणवत्ता पाठ्यक्रम के मापदण्डों के अंतर्गत संचालित होगा। यह कार्यक्रम प्रतिदिवस दो घंटे प्रातः 5.30 से 7.30 बजे (योगा) एवं प्रातः 8:00 से 10.00 बजे (चित्रकला) महाविद्यालय परिसर में आयोजित होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. राजेन्द्र सिंह प्राचार्य, शासकीय कन्या महाविद्यालय कोरबा ने कार्यक्रम के शुभारंभ सत्र में अपने विचार व्यक्त करते हुये कहा कि इस प्रकार के नवीन पाठ्यक्रमों से छात्रों के अध्यनेत्तर कौशल को बढ़ावा मिलता है। निश्चित ही यह पाठ्यक्रम छात्रों में व्यक्तित्व विकास के सभी आयामों को स्पर्श करेगा। उन्होंने इस कार्यक्रम में सम्मिलित छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएँ दी। इस कार्यक्रम के लिये आयोजक महाविद्यालय के प्राचार्य, विषय विशेषज्ञ एवं पाठ्यक्रम समन्वयकों की सराहना की। कार्यक्रम के संरक्षक एवं मार्गदर्शक शासकीय इ.वि. स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोरबा के प्राचार्य डॉ. आर. के. सक्सेना ने अपने शुभारंभ उद्बोधन में छात्र-छात्राओं को गुणवत्ता पाठ्यक्रम के महत्व से अवगत कराया। उन्होने कहा कि वर्तमान समय में योग एवं चित्रकला दोनों ही व्यक्तित्व विकास के लिये आवश्यक है। उन्होने सभी छात्रों का आह्वान किया कि इन पाठ्यक्रमों को पूर्ण मनोयोग से सीखे। योगा के विषय विशेषज्ञ डॉ. आनंद ने योग के महत्व पर प्रकाश डाला, उन्होंने योग को केवल

    शारीरिक उठा-पटक न मानकर तन और मन को सयंमित करने वाला साधन बताया। उन्होंने कहा कि योग आपके शरीर और मन को स्वस्थ्य रखने में किसी सम्पति-साधन से अधिक ज्यादा कारगर है। शहर के जाने-माने चित्रकला के प्रशिक्षक श्री हरि सिंह क्षत्रीय ने चित्रकला के दर्शन से छात्रों को अवगत कराया, उन्होंने बताया कि किसी कलाकार के चित्रों और रंगो के माध्यम उसके व्यक्तित्व का पता लगाया जा सकता है। उन्होंने चित्रकला को केवल कला न मानकर एक विज्ञान बताया। उन्होने कोरबा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पाये जाने वाले पुरातात्विक शैल चित्रों की भी जानकारी दी।

    कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और विषय विशेषज्ञों को महाविद्यालय के स्मृति चिन्ह प्रदान कर प्राचार्य डॉ. आर. के. सक्सेना ने सम्मानित किया। कार्यक्रम में योगा पाठ्यक्रम के समन्वयक एवं महाविद्यालय के क्रीड़ाधिकारी डॉ. बी. एस. राव, सहायक समन्वयक श्री एस.एस. तिवारी, चित्रकला पाठ्यक्रम के समन्वयक डॉ. दिनेश श्रीवास, सहायक समन्वयक श्री के.एस. कंवर, IQAC प्रभारी डॉ. संजय कुमार यादव, सहायक प्राध्यापक श्री सुशील कुमार अग्रवाल के साथ महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। महाविद्यालय परिवार की ओर से डॉ. दिनेश श्रीवास ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleजनचौपाल में आज 108 लोगों ने बताईं अपनी समस्याएं तीन दिव्यांगजनो को जन चौपाल में मोटराइज्ड ट्राइसिकल की मिली सौगात
    Next Article सैफ अली खान की बेटी सारा ने बताई अपने माता-पिता के रिश्ते की सच्चाई, बोली अच्छा हुआ छोड़ दिया माँ अमृता को साथ ही कहीं- ये बड़ी बात
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    सीएम के निर्देश पर घायलों के बेहतर उपचार हेतु कलेक्टर–एसपी मुस्तैद शक्ति बॉयलर हादसे में मृतकों के परिजनों को सहायता उपलब्ध कराने घायलों को सहायता राशि जारी करने मुख्यमंत्री के सत्य निर्देश…

    April 16, 2026

    बालको में ‘अलाइसा’ रोबोट तैनात, कर्मचारियों को मिलेगा रियल-टाइम सुरक्षा ट्रेनिंग…

    April 16, 2026

    आज का राशिफलजानिए ऐसा रहेगा आपका दिन, करियर, स्वास्थ्य, परिवार, उपाय और लकी प्रतिशत…

    April 16, 2026

    MP के कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकार ने DA में की इतने प्रतिशत की बढ़ोतरी, अप्रैल से बढ़कर आएगी सैलरी…

    April 16, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • सीएम के निर्देश पर घायलों के बेहतर उपचार हेतु कलेक्टर–एसपी मुस्तैद शक्ति बॉयलर हादसे में मृतकों के परिजनों को सहायता उपलब्ध कराने घायलों को सहायता राशि जारी करने मुख्यमंत्री के सत्य निर्देश…
    • बालको में ‘अलाइसा’ रोबोट तैनात, कर्मचारियों को मिलेगा रियल-टाइम सुरक्षा ट्रेनिंग…
    • आज का राशिफलजानिए ऐसा रहेगा आपका दिन, करियर, स्वास्थ्य, परिवार, उपाय और लकी प्रतिशत…
    • MP के कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकार ने DA में की इतने प्रतिशत की बढ़ोतरी, अप्रैल से बढ़कर आएगी सैलरी…
    • महिला आरक्षण बिल का अध्यक्ष ने किया समर्थन, लेकिन ‘कोटे के अंदर कोटा’ पर अड़ीं…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?