
बीजापुर: ये रीता मंडावी हैं। जो बीजापुर जिले के अड्डावली गांव में रहती हैं।नक्सली हिंसा में इन्होंने अपने पति को खो दिया है। लेकिन इनके साहस को सलाम है।आज वे न केवल अपने परिवार को संभाल रही है बल्कि वह एक सरपंच की भूमिका भी मजबूती से निभा रही हैं।रीता मंडावी अपना सरपंच मानदेय भी गांव के लोगों के लिए खर्च कर देती हैं।
आज भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में हमने उन्हें 5 लाख रूपए कि आर्थिक सहायता प्रदान की है। ताकि वे अपने बच्चों की शिक्षा और उनके बेहतर भविष्य के लिए चिंतित न रहें और पहले की तरह ही समाज सेवा और लोगों को जागरूक करती रहें।