कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू की तबीयत खराब होने के बाद उन्हें मेडिकल चेकअप के लिए पटियाला के राजिंद्र अस्पताल लाया गया हैं। बता दें कि 1988 के रोड रेज मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा सिद्धू को एक साल की सश्रम कारावास की सजा सुनाई गई है जिसके बाद बाद उन्हें 20 मई को उन्हें पटियाला सेंट्रल जेल में रखा गया था।
खबर के मुताबिक, सिद्धू ने दावा किया है कि उन्हें गेहूं से एलर्जी है, ,ऐसे में उन्होंने जेल का खाना खाने से इनकार कर दिया है। सूत्रों के अनुसार सिद्धू जेल की दाल रोटी नहीं खा रहे हैं। वे सिर्फ सलाद खाकर गुजारा कर रहे हैं।खबर आ रही है कि नवजोत सिंह सिद्धू ने जेल की दाल रोटी खाने से इनकार कर दिया है।
सिद्धू के तबीयत में आयी गिरावट को दखते हुए जेल प्रशासन ने मेडिकल बोर्ड का गठन किया है। जो सिद्धू के लिए डाइट प्लान तैयार करेगा।बता दें कि सिद्धू को लीवर की प्रॉब्लम है। इसे देखते हुए सिद्धू ने जेल प्रशासन से स्पेशल डाइट की मांग की है। सिद्धू के मीडिया सलाहकार सुरिंदर डल्ला ने कहा कि सिद्धू को गेहूं से एलर्जी है।