राजस्थान के संस्कृत शिक्षा विभाग में वरिष्ठ अध्यापकों की बंपर भर्तियां निकली हैं. राजस्थान लोक सेवा आयोग ने संस्कृत, हिंदी, अंग्रेजी, गणित, अंग्रेजी, सामाजिक विज्ञान और विज्ञान जैसे विषयों के लिए वरिष्ठ अध्यापकों की भर्ती निकाली है. ग्रेजुएशन के बाद बीएड करने वालों के लिए सरकारी नौकरी का मौका है.राजस्थान में सरकारी टीचर बनने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है.
राजस्थान लोक सेवा आयोग ने संस्कृत शिक्षा विभाग में विभिन्न विषयों के वरिष्ठ अध्यापकों की बंपर भर्ती निकाली है. नोटिस के अनुसार, संस्कृत शिक्षा विभाग में वरिष्ठ अध्यापकों की कुल 417 वैकेंसी है. वरिष्ठ अध्यापकों की भर्ती संस्कृत, हिंदी, अंग्रेजी, गणित और विज्ञान जैसे विषयों के लिए हो रही है.राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, वरिष्ठ अध्यापकों की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज 23 मई से शुरू हो गई है.
वरिष्ठ अध्यापक भर्ती के लिए आवेदन राजस्थान लोक सेवा आयोग की वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर ऑनलाइन करना होगा. इसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 21 जून है. इसके अलावा राजस्थान सरकार के एसएसओ पोर्टल sso.rajasthan.gov.inपर जाकर डायरेक्ट भी आवेदन किया जा सकता है.वैकेंसी डिटेलसंस्कृत- 91हिंदी- 56अंग्रेजी- 21सामाजिक विज्ञान- 120गणित- 47विज्ञान- 82 पदशैक्षिक योग्यतासंस्कृत- शास्त्री या संस्कृत में कोई अन्य समकक्ष परीक्षा पास की होनी चाहिए. साथ ही शिक्षा शास्त्री यसा एजुकेशन में डिग्री या डिप्लोमा किया होना चाहिए.
हिंदी, अंग्रेजी, गणित और विज्ञान- संबंधित विषय में ग्रेजुएशन के साथ एहजुकेशन में डिग्री या डिप्लोमा किया होना चाहिए.आयु सीमासभी पदों के लिए उम्मीदवारों की आयु 18 वर्ष से कम और 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए.