
पथरिया थाना सरगांव क्षेत्र में अवैध व्यापार के विरुद्ध कार्यवाही करने की पुलिस अधीक्षक के मार्गदशन पर चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना प्रभारी सरगांव अमित कौशिक उप निरीक्षक को दिनांक 26.05.2022 को जरिये मुखबीर सूचना मिली कि 01 व्यक्ति काले रंग के बजाज पल्सर मोटर सायकल क्रमांक C.G.28 H 4268 में मारो तरफ से अधिक मात्रा में अवैध शराब रखकर अपने गांव मदकू की ओर परिवहन करते आ रहा है कि मुखबीर सूचना पर तस्दीक एवं रेड कार्यवाही हेतु हमराह स्टॉप एवं गवाहन के रवाना होकर मौका पहुंचकर घेराबंदी कर मदकू निवासी विरेन्द्र सिंह पिता अशोक सिंह ठाकुर उम्र 32 वर्ष को अवैध रूप से काफी मात्रा में मोटर सायकल से देशी शराब परिवहन करते पकड़कर विरेन्द्र सिंह पिता अशोक सिंह ठाकुर उम्र 32 वर्ष साकिन मदकू थाना सरगांव के कब्जे से 40 नग कांच की शीशियों ( सीलबंद ) में भरी देशी मसाला शराब ( 7200 बल्क ली. ) किमती 4400 रूपये तथा परिवहन करने वाले वाहन मोटर सायकल क्र .C . G . 28 H4268 बजाज पल्सर काले रंग किमती 40,000 रूपये जुमला किमती 44.400 रू . को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया एवं आरोपी के विरूद्ध थाना सरगांव में अपराध क्र . 114/22 धारा 34 ( 2 ) 59 ( क ) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को न्यायालय मुंगेली में पेश किये जाने पर न्यायालय द्वारा आरोपी विरेन्द्र सिंह को जेल भेजा गया । सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना सरगांव पुलिस की भूमिका सराहनीय रही ।