
बालोद:- बालोद जिले की पुलिस ने अमित बघेल की गिरफ्तारी की है। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस फोर्स तैनात रही। कई जिलों की पुलिस भी वहां मौजूद रहीं। आज ही क्रांति सेना के अध्यक्ष अमित बघेल हसदेव अरण्य को लेकर धरना में शामिल होने गए थे। वहां से पुलिस ने उन्हें पकड़ा। अडिशनल एसपी प्रज्ञा मेश्राम ने इसकी पुष्टि की है।
आज ही पुलिस को अमित बघेल ने ललकारा था। फेसबुक आईडी से लाइव आकर उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार और छत्तीसगढ़ की पुलिस को ललकारा था। तकरीबन तीन मिनट के इस वीडियो में अमित बघेल ने कई विषयों पर अपनी बात रखी थी
अमित बघेल ने पुलिस को चैलेंज किया था कि वे हसदेव आकर मुझे गिरफ्तार कर लें। दरअसल, अमित बघेल व क्रांति सेना के पदाधिकारी हसदेव पहुंच गए थे। हसदेव मामले में क्रांति सेना का स्टैंड क्लियर है, प्रदेश और केंद्र सरकार के खिलाफ क्रांति सेना शुरू से मुखर रहा है
जानते चले कि पिछले दिनों बालोद में बंद के दौरान व्यापारियों के साथ में विवाद की स्थिति निर्मित हो गई थी व्यापारियों और क्रांति सेना के लोग आपस में भिड़ गए थे, इसमें कई चोटिल हुए थे जिसमें से कई का इलाज जारी है।
जैन समाज के लोगों ने क्रांति सेना प्रमुख अमित बघेल पर लगाया है। जानते चलें कि विगत शनिवार को छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के अध्यक्ष अमित बघेल द्वारा जैन मुनियों पर अभद्र टिप्पणी की थी जिसका जैन समाज ने विरोढ़ किया था तथा गिराफ्तारी की मांग की थी।