Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » आनलाइन बुकिंग के माध्यम से अनैतिक देह व्यापार करने वाले गिरोह का पर्दाफाश
    समाचार

    आनलाइन बुकिंग के माध्यम से अनैतिक देह व्यापार करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

    By Tv 36 HindustanMay 31, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नोएडा: उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर के नाऐडा में मानव तस्करी रोधी इकाई (एएचटीयू) और थाना सेक्टर-58 पुलिस ने सोमवार को आनलाइन बुकिंग के माध्यम से अनैतिक देह व्यापार करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया। पुलिस ने इस मामले में ?दो लोगों को बिशनपुरा गांव के पास से गिरफ्तार किया है।इनके कब्जे से देह व्यापार में प्रयोग होने वाली दो कार, दो मोबाइल फोन और नौ हजार रुपये नकद बरामद हुए हैं।

    Online Sex Racket अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) रणविजय सिंह ने बताया कि गिरफ्तार लोगो की पहचान मुरादाबाद निवासी भुनेश कुमार और मुज्जफरनगर निवासी मोहम्मद रजाउल्ला के रूप में हुई है। दोनों वर्तमान में दिल्ली में रहकर गिरोह को संचालित कर रहे थे। मौके से दो युवतियां भी मिली हैं, पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही हैं। उन्होने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि शहर में कई ऐसे गिरोह हैं, जो आनलाइन बुकिंग कर देह व्यापार करते हैं।सूचना के बाद एएचटीयू और पुलिस की टीम ने खाका तैयार किया और फर्जी ग्राहक बन आरोपियों से संपर्क किया। दिए गए पते पर पहुंचते ही दोनों आरोपियों को दबोच लिया गया।

    आरोपी गरीब युवतियों को कमाई का प्रलोभन देकर अपने जाल में फंसाते थे और उनसे देह व्यापार कराते थे। इसमें जो पैसा मिलता था उसका बड़ा हिस्सा बतौर कमीशन आरोपी ले लेते थे।गिरोह में कई अन्य लोगों के शामिल होने की जानकारी मिली है। आरोपियों ने बताया कि गिरोह के सदस्य गूगल साइट और व्हाट्सऐप नंबर के माध्यम से लोगों से संपर्क करते थे और सौदा तय होने के बाद युवतियों को दिए गए पते पर भेजते थे। आरोपियों से पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी युवतियों को ग्राहक द्वारा प्रदान किए पते पर खुद लेकर जाते थे और आसपास ही मौजूद रहते थे। सौदा तय करने के लिए आरोपितों ने ग्राहकों का एक ग्रुप भी बना रखा था।कार के अलावा बाइक से भी युवतियों को पते पर भेजा जाता था। मौके पर मिली एक युवती बुलंदशहर और दूसरी गाजियाबाद की है।

    युवतियों ने बताया कि इस समय दोनों पति से अलग रह रही हैं और पैसे के प्रलोभन में आकर इस धंधे में लिप्त हो गईं। अपर उपायुक्त ने बताया कि पूछताछ में सामने आया है कि दिल्ली और नोएडा सहित अन्य जिलों की छात्राओं को भी पैसे का प्रलोभन देकर गिरोह के लोग देह व्यापार में शामिल होने के लिए कहते थे। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इन बदमाशों ने कितनी छात्राओं को अब तक अपने जाल में फंसाया है।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleकिसान से रिश्वत लेते पटवारी कैमरे में हुए कैद…. घूस लेना पटवारी को पड़ा भारी…. पटवारी तत्काल प्रभाव से निलंबित…
    Next Article प्रधानमंत्री आवास दिलाने का झांसा देकर गरीबों को लगाया चूना..
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    पीएम मोदी की ‘सोना न खरीदें’ अपील के समर्थन में उतरा यहां का सराफा एसोसिएशन, कहा- इससे मजबूत होगी देश की अर्थव्यवस्था

    May 12, 2026

    ये फूल है सबसे ज्यादा महंगा, कीमत और खासियत जान रह जायेंगे हैरान…

    May 12, 2026

    अब ज्यादा नमक का सेवन सेहत के लिए है नुकसान दायक, किडनी, हार्ट सहित इन अंग में हो सकती है दिक्कत…

    May 12, 2026

    सीएम अध‍िकारी ने मंत्र‍ियों को बांटे व‍िभाग, जानें यहां से किसे मिला कौन सा मंत्रालय…

    May 12, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • पीएम मोदी की ‘सोना न खरीदें’ अपील के समर्थन में उतरा यहां का सराफा एसोसिएशन, कहा- इससे मजबूत होगी देश की अर्थव्यवस्था
    • ये फूल है सबसे ज्यादा महंगा, कीमत और खासियत जान रह जायेंगे हैरान…
    • सीएम साय का दौरा, इस मामले में होंगी नई गिरफ्तारी, आज और कल भाजपा की बड़ी बैठक…
    • टीम इंडिया नंबर-1 बरकरार, पड़ोसी देश को नुकसान, साउथ अफ्रीका ने मारी बाजी…
    • अब ज्यादा नमक का सेवन सेहत के लिए है नुकसान दायक, किडनी, हार्ट सहित इन अंग में हो सकती है दिक्कत…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?