छत्तीसगढ़ राज्य सरकार की गोधन योजना के तहत चलाई जा रही गोठान को देखने को लिए जापान ले लोगों की टीम दुर्ग जिले पहुंची। इस योजना के इकोसिस्टम को देखकर जापान के लोग काफी खुश हुए। छत्तीसगढ़ के दुर्ग के धमधा विकास खंड के संडी गांव में संचालित गौठान को देखने के लिए जापान से लोग पहुंचे। यह टीम जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी (जीका) के अधिकारी हैं।
दरअसल जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी (जीका) के अधिकारयों की टीम दुर्ग जिले के विभागीय अधिकारयों के साथ धमधा विकासखंड के संडी गौठान पहुंचे। जहां उन्होंने गौठान में किये जा रहे कामों को देखने के साथ-साथ यहां होने वाली आजीविका मूलक गतिविधियों का निरीक्षण किया।गायों के संरक्षण और उनके द्वारा दिए गए उत्पाद से कैसे एक इकोसिस्टम का निर्माण किया जा सकता है, यह देख कर जापान का दल बहुत खुश हुआ।
उनके द्वारा गौठान में वर्मी कपोस्ट खाद का उत्पादन, हैचरी, ब्रूडिंग हाउस, पोल्ट्री रैरिंग, बटेर पालन, सामुदायिक बाड़ी और स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कार्यों का अवलोकन किया गया।