कोरबा: रेलवे स्टेशन कोरबा में लिफ्ट की जल्द ही होगी शुरुआत साथ ही होगा सभी प्लेटफार्मों में सुविधाओं का विस्तार कुछ समय पहले भारतीय रेल ने आदर्श स्टेशन योजना लांच की है इसी तारतम्य के तहत देश भर में 1253 रेलवे स्टेशनो को चिन्हित किया गया हैं। इनमें कोरबा का नाम भी शामिल है। रेलवे स्टेशन कोरबा में लिफ्ट की शुरुआत पहली बार यात्रियों को यहां लिफ्ट की सुविधा: मिलेगी।
यात्री सुविधाओं के लिहाज से कोरबा काफी छोटा सा स्टेशन है. यहां सिर्फ 3 प्लेटफार्म हैं. माल ढुलाई में कोरबा देश का सबसे बड़ा स्टेशन है। कोरबा से सालाना 6000 करोड़ रुपये का राजस्व केंद्र सरकार को मिलता है यह किसी भी रेलवे स्टेशन द्वारा अर्जित होने वाला सर्वाधिक राजस्व है,जो केंद्र को जाता है।रेल लाइन पहली मरतबा 60 के दशक में बिछाई गई तब से लेकर अब तक यह पहला अवसर है जब यात्रियों को लिफ्ट की सुविधा मिलेगी। एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म तक जाने के लिए दिव्यांग और वरिष्ठजनों को नीचे से ऊपर तक ले जाने के लिए लिफ्ट उपलब्ध होगी। जिसका काम लगभग खत्म होने की कगार पर है रेल प्रबंधन की मानें तो जल्द ही इसे शुरू करने की तैयारी की जा रही है.प्लेटफार्म में इंडिकेटर्स बोर्ड सहित सेकेंड एंट्री के भी बदलेंगे दिन लिफ्ट के अलावा प्लेटफार्म नंबर 2 और 3 पर इंडिकेटर बोर्ड लगाए जाएंगे साथ ही और कई तरह के कार्यों का विस्तार होना है स्टेशन की दूसरी ओर पूर्वी छोर पर सेकंड एंट्री 2016 से ही बनकर तैयार है. यहां टिकट घर सहित पार्किंग के लिए पर्याप्त इंतजाम होते हुए इसका संचालन नहीं किया जा रहा बरसात के मौसम में जहां पानी भी भर जाता है। बाकी समय कोयला लदे वाहनों के आवागमन से सेकंड एंट्री में पहुंचने वाले लोग परेशान रहते हैं रेल प्रबंधन द्वारा सेकंड एंट्री के सुचारू क्रियान्वयन के साथ ही टिकट घर को भी प्रारंभ करने की योजना पर काम चल रहा है।
आदर्श रेलवे स्टेशन योजना में कोरबा शामिल जिसके तहत देशभर के 1253 रेलवे स्टेशन को चिन्हित किया गया है इसमें कोरबा भी शामिल है जिसके तहत रेलवे स्टेशनों का विकास किया जा रहा है। वर्तमान में आदर्श स्टेशन योजना के जरिए उन्नत यात्री सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए काम चल रहा है।इस योजना में चिरमिरी, डोंगरगढ़, मनेंद्रगढ़, रायगढ़, रायपुर, राजनांदगांव, दुर्ग, किरोड़ीमल नगर, तिल्दा और उसलापुर भी शामिल हैं.कोरबा रेलवे स्टेशन में जल्द मिलेगी सुविधा: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे कोरबा एरिया के क्षेत्रीय प्रबंधक प्रभात कुमार का कहना है कि ”कोरबा रेलवे स्टेशन में जल्द ही लिफ्ट की शुरुआत होगी. काम लगभग पूरा कर लिया गया है फिनिशिंग का काम बाकी है।
यात्री सुविधाओं में इजाफा करने के लिए काम किए जा रहे हैं। टिकट घर को सड़क के और करीब ले जाने प्रयास किया जा रहा है।