सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर लोगों को ठगने वाले अफसर को रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है l पचपेड़ी नाका इलाके की एक महिला ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी की जल संसाधन विभाग के एक अफसर ने उसे सरकारी नौकरी लगाने का झांसा देकर डेढ़ लाख रूपए ठग लिए है l
महिला ने बताया की उसके परिजनों से उसने सुना की जल संसाधन विभाग के सहायक अधीक्षक रुपए लेकर सरकारी नौकरी लगवा देते है l महिला सरकारी नौकरी की आस में साल 2018 में अफसर डीपी गेडाम से मिलीऔर उन्हें बताया कि परिवार का खर्च चलाने के लिए वो एक प्राइवेट संस्था में काम कर रही है और उसे सरकारी नौकरी की जरूरत है। डीपी गेडाम ने महिला को आश्वासन दिया की उन्होंने कई लोगों की सरकारी नौकरी लगवाई है और नौकरी नहीं लगने पर उसके पैसे सूद समेत वापस कर देंगे l अफसर की बातों में आकर महिला ने उन्हें डेढ़ लाख रूपए दे दिए l4 साल गुजरने के बाद भी ना महिला को नौकरी मिली ना पैसे वापस मिले l
अफसर ने महिला को चुनाव खत्म होने के बाद नौकरी लगवाने की बात कही, फिर अगले महीने आने कहते हुए उसे घुमाने लगा l जब महिला को नौकरी और पैसे दोनों मिलने की आस जाती रही तो हताश होकर महिला ने सिविल लाइंस थाने में अफसर के खिलाफ शिकायत की lरायपुर की पुलिस ने जल संसाधन विभाग के सहायक अधीक्षक डीपी गेडाम को गिरफ्तार कर पूरे कांड के बारे में पूछताछ कर रही है। खबर है कि कई सालों से अफसर इस काम को अंजाम दे रहा थाऔर कई लोग इस ठगी के शिकार हो चुके है l