समस्तीपुर। बिहार में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा हुआ है। समस्तीपुर में पुलिस ने पॉश इलाके में दबिश देकर चार लड़की और दो युवकों को आपत्तिजनक हालत में दबोचा है। पुलिस के दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।जानकारी के अनुसार यह मामला शहर के गुदरी बाजार का है। बताया जा रहा है कि काफी दिनों से सेक्स रैकेट का धंधा चल रहा था। वहीं पुलिस को लगातार शिकायत मिल रही थी, वहीं अब छापामार कार्रवाई कर इस मामले का खुलासा किया है।
छापेमारी करने वहां पहुंची तो इस दौरान भारी संख्या में इलाके के लोग जमा हो गए। वहीं कार्रवाई के दौरान कमरे में चार महिला और दो युवक इस धंधे में लिप्त मिले। पुलिस सभी को सभी हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। दूसरी ओर इस कार्रवाई से इलाके के लोगों ने राहत की सांस ली। लोगों का कहना है कि जिस्मफरोसी के धंधे के चलते इलाके में अनजान लोगों की आवाजाही बढ़ गई थी। जिसके चलते उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था