
रायपुर/ राज्यसभा सांसद, वरिष्ठ कांग्रेस नेता विवेक तन्खा 11 जून शनिवार को रात 8.45 बजे नियमित विमान सेवा द्वारा रायपुर पहुंचेंगे। वे 12 जून रविवार को दोपहर 12 बजे प्रदेश कांग्रेस के मुख्यालय राजीव भवन रायपुर में पत्रकारवार्ता को संबोधित करेंगे। तथा 12 जून को शाम 5.40 बजे नियमित विमान सेवा द्वारा रायपुर से नई दिल्ली के लिये रवाना होंगे।