Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए विद्यार्थियों को प्रतिदिन कराएं लेखन अभ्यास: बच्चों के सर्वांगिण विकास के लिए उन्हें हमेशा प्रोत्साहित करें कलेक्टर रानू साहू ने समीक्षा बैठक में सभी प्रिंसिपलों को दिये निर्देश
    कोरबा

    बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए विद्यार्थियों को प्रतिदिन कराएं लेखन अभ्यास: बच्चों के सर्वांगिण विकास के लिए उन्हें हमेशा प्रोत्साहित करें कलेक्टर रानू साहू ने समीक्षा बैठक में सभी प्रिंसिपलों को दिये निर्देश

    By Tv 36 HindustanJune 13, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कोरबा /कलेक्टर रानू साहू ने सत्र 2022-23 अंतर्गत 16 जून से शुरू हो रहे स्कूलों में प्रवेश उत्सव और शिक्षा गुणवत्ता पर चर्चा के लिए आज जिला पंचायत सभाकक्ष में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली। कलेक्टर ने जिले के स्कूलों में शिक्षा गुणवत्ता को बेहतर करने और बच्चों के शत प्रतिशत सफलता के लिए विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की।अभ्यास को सफलता का मूलमंत्र बताते हुए राइटिंग प्रेक्टिस को बच्चों के व्यवहार में लाने बोर्ड परीक्षा की तैयारी करने वाले बच्चों को प्रतिदिन लेखन अभ्यास कराने तथा पढाई के प्रति हमेशा प्रोत्साहित करते रहने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने राइटिंग प्रेक्टिस के लिए अलग कॉपी बनवाकर प्रतिदिन दो प्रश्नो को लिखने की प्रेक्टिस करवाने के निर्देश दिये।

    साथ ही हप्ते में एक दिन सप्ताहिक टेस्ट लेकर पूरे हप्ते के लेखन अभ्यास का आंकलन करने के भी निर्देश दिये। ईकाई मूल्यांकन में पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पेन, कॉपी आदि देकर प्रोत्साहित करने के भी निर्देश दिये। स्कूलों में पासिंग प्रतिशत को और बेहतर करने के लिए बच्चों को पिछले वर्ष के परीक्षा में आये प्रश्न पत्रों को हल करने की प्रेक्टिस करवाने के भी निर्देश दिये। उन्होने राइटिंग प्रेक्टिस की नियमित मानिटरिंग करने के भी निर्देश दिये। बैठक में शिक्षा अधिकारी जी.पी. भारद्वाज, सहा. जिला परियोजना अधिकारी, जिला मिशन समन्वयक, सभी विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, हाई-हायर सेकेण्डरी स्कूलों के प्राचार्यगण सहित बीआरसी और अन्य अधिकारी-कर्मचारीगण मौजूद रहे।
    शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने बच्चो के सर्वागिण विकास के लिए उन्हे हमेशा प्रोत्साहित करते रहने और अनुशासन का पालन करते हुए बच्चों को सफल बनाने में योगदान देने के निर्देश सभी प्राचार्यो को दिये। उन्होने पढाई में कमजोर बच्चो का चिन्हांकन कर विशेष तौर पर ध्यान देकर उन्हें परीक्षा की तैयारी करवाने के निर्देश दिये। साथ ही मेधावी बच्चों का भी चिन्हांकन कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, पीईटी, पीएमटी, एनडीए आदि राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा की तैयारी के लिए कार्ययोजना बनाने के भी निर्देश दिये। कलेक्टर ने स्कूलों के पुस्तकालयों में बच्चों के लिए सिलेबस से संबंधित आवश्यक पुस्तकों का संकलन करने तथा पाठ्यपुस्तकों के साथ ज्ञानवर्धक और मोटिवेशनल पुस्तकों का भी संकलन करने के निर्देश दिये। स्कूली बच्चों को पढाई के अलावा खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम और अन्य गतिविधियों में भी भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने के निर्देश दिये। उन्हें अच्छी और प्रेरणादायक कहानियां सुनाने तथा सकारात्मक व्यक्तित्व को व्यवहार में लाने के लिए प्रोत्साहित करने के भी निर्देश दिये। कलेक्टर ने बैठक में स्कूलों के रंगरोगन एवं साफ-सफाई पर भी चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिये। उन्होने स्कूल भवनों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम की भी जानकारी ली तथा छूटे हुए स्कूलों में वर्षा जल संरक्षण के लिए रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने के निर्देश दिये।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleबाल श्रम निषेध दल की बैठक सह कार्यशाला हुआ सम्पन्न
    Next Article ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है गोधन न्याय योजना
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    राजधानी में 28 से 30 जून तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान, ये हेल्पलाइन नंबर जारी, पोलियो मुक्त देश लक्ष्य…

    June 27, 2026

    इंक्रीमेंट और प्रमोशन चाहिए तो आज ही ऑफिस टेबल से हटा दें ये 5 चीजें, खुल सकते हैं तरक्की के रास्ते…

    June 27, 2026

    क्या बार-बार गर्म किया हुआ तेल बन सकता है जहर जानिए कब तक है सुरक्षित और कब तुरंत फेंक देना चाहिए…

    June 27, 2026

    चांदी की ईंटे और गहने सुरक्षित’, राम मंदिर ट्रस्ट का आया पहला बयान; चंपत राय-अनिल मिश्रा को लेकर कहा कि…

    June 27, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • राजधानी में 28 से 30 जून तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान, ये हेल्पलाइन नंबर जारी, पोलियो मुक्त देश लक्ष्य…
    • इंक्रीमेंट और प्रमोशन चाहिए तो आज ही ऑफिस टेबल से हटा दें ये 5 चीजें, खुल सकते हैं तरक्की के रास्ते…
    • क्या बार-बार गर्म किया हुआ तेल बन सकता है जहर जानिए कब तक है सुरक्षित और कब तुरंत फेंक देना चाहिए…
    • चांदी की ईंटे और गहने सुरक्षित’, राम मंदिर ट्रस्ट का आया पहला बयान; चंपत राय-अनिल मिश्रा को लेकर कहा कि…
    • सीएम डॉ. यादव ने की बड़ी घोषणाएं, ‘युवा वर्ष’ के रूप में मनाया जाएगा साल 2027, जनवरी में भोपाल में होगी GIS…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?