नौकरानी की क्रूरता CCTV में कैद: माता-पिता के ऑफिस जाते ही बच्चे की बेदम पिटाई करती थी केयरटेकर जबलपुर। मध्यप्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर से केयरटेकर की क्रूरता सामने आई है. केयरटेकर मासूम बच्चे का बाल पकड़कर उसकी पिटाई कर रही है.वो ऐसा तब करती थी जब उसके माता पिता ऑफिस के लिए चले जाते थे.घटना जबलपुर के माधोताल थाना क्षेत्र के स्टार सिटी का है.
मासूम के माता-पिता दोनों नौकरी करते हैं. उसने बेटे की देखभाल के लिए एक नौकरानी रख ली थी, लेकिन जैसे ही वह अपने ऑफिस जाता, नौकरानी बच्चे को बेरहमी से पीटती थी. नौकरानी की यह हरकत घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.दरअसल बच्चा कई दिनों तक खामोश रहा, मां-बाप को शक हुआ तो सीसीटीवी फुटेज खंगाले, तो उनके होश उड़ गए. नौकरानी रजनी चौधरी उसके जाने के बाद हर दिन बच्चे को बेरहमी से पीटती थी.
परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है. जिसके बाद मधोताल पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी आया रजनी चौधरी को गिरफ्तार कर लिया. माता-पिता दोनों नौकरी करते थे. इसलिए बच्चे की देखभाल के लिए एक केयरटेकर रखा था, वो भी सैतान निकली