
रिपोटर सूरज साहू Tv36 hindushtan
पथरिया -भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह का पथरिया मेँ भाजपा मण्डल अध्यक्ष हरिशंकर वर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।ज्ञात हो कि रमन सिंह मुंगेली जिले के जरहगाव में आयोजित नरेंद्र मोदी के 8 साल के कार्यकाल पूर्ण होने पर कार्यक्रम में शामिल होने जरहागाव जा रहे थे जहाँ पथरिया पहुचने पर विश्राम गृह में कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया । कार्यकर्ताओं ने फटाके फोड़ व फूलमालाओं से स्वागत किया इस मौके पर बिलासपुर लोकसभा के सांसद अरुण साव उनके साथ मौजूद रहे । पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह को भाजपा मंडल अध्यक्ष हरिशंकर वर्मा ने मंडल स्तरीय कार्यो की जानकारी दी , वही रमन सिंह ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए आने वाले विधानसभा चुनाव में मन लगन से कार्य करने कहा और सभी कार्यकर्ताओं से आत्मीयता के।साथ मिले उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन के कुशासन के चलते आम जनों किसानों को खाद की किल्लत हो रही ।उन्होंने हाल ही में जांजगीर चांपा जिले के राहुल साहू के बोर से रेस्क्यू कर निकले जाने पर स्थानीय प्रशासन एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, सेना के जवानों सहित जिले के कलेक्टर के साथ लगे सभी को बधाई दिया एवं राहुल के जीवटता को भी सराहते हुए ऐतिहासिक कहा।भाजपा मंडल अध्यक्ष हरिशंकर ने कहा कि अपने नेता को अपने बीच पाकर कार्यकता उत्साहित है और नवीन ऊर्जा के साथ संगठन के कार्यो में लगेंगे ।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष हरिशंकर वर्मा, भाजपा नेता रितेश यादव ,महामंत्री पुनीत राम साहू , युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष राजेंद्र साहू ,जनपद पंचायत अध्यक्ष ज्योति सिंह ठाकुर, जनपद उपाध्यक्ष जगदीश वर्मा, विधायक प्रतिनिधि रघु वैष्णव,रविन्द्र बघेल, हरिचरण धृतलहरे , शिवशंकर बर्मन , गीतेश साहू ,रघुनंदन कर्माकर, गणेश सोनी, शिवकुमार जायसवाल, बलदाऊ जायसवाल, बलराम जायसवाल, अजय यादव,पप्पू यादव सुखदेव वर्मा, लोकेश साहू, भाजयुमो महामंत्री युगल राजपूत, कुशाल यादव, नीतीश वर्मा, रिंकू विश्वकर्मा, खुशाल जायसवाल, आकाश यादव, भास्कर राजूपत अन्य की उपस्थिति रही!