Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » क्या फिर लगेगा लॉकडाउन?…. फिर डराने लगा कोरोना…. 10 दिनों में कोरोना के मामलों में ताबड़तोड़ बढ़ोतरी…डराने वाले हैं आंकड़े
    कोरोना समाचार

    क्या फिर लगेगा लॉकडाउन?…. फिर डराने लगा कोरोना…. 10 दिनों में कोरोना के मामलों में ताबड़तोड़ बढ़ोतरी…डराने वाले हैं आंकड़े

    By Tv 36 HindustanJune 17, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। भारत में सक्रिय मरीजों की संख्या 63,063 है. पिछले 24 घंटों में 12,847 नए मामले सामने आए. दैनिक सक्रिय मामलों की दर 2.47 प्रतिशत है. वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले 10 दिनों में कोविड-19 के 7,100 से अधिक मामले सामने आए हैं. वहीं चिकित्सकों और अन्य विशेषज्ञों ने लोगों को चेतावनी दी है कि वे सतर्कता में कमी नहीं लाएं और कोविड संबंधी सभी उपयुक्त व्यवहार का पालन करें.

    दैनिक मामलों में वृद्धि के बीच संक्रमण दर भी 7 जून को दर्ज 1.92 प्रतिशत से बढ़कर 15 जून को 7.01 प्रतिशत हो गई है.दिल्ली में कोविड-19 के एक महीने में सबसे अधिक 1,375 मामले सामने आये थे जबकि किसी मरीज की मृत्यु नहीं हुई थी. कोरोना वायरस महामारी ने एक बार फिर तबाही मचानी शुरू कर दी है. सामान्य सर्दी के लक्षणों और बीमारी से अलग अन्य लक्षणों के अलावा, कुछ अन्य लक्षण भी हैं जो कोरोना के मरीजों में देखे जा रहे हैं.

    कोविड से जुड़ा ऐसा ही एक अजीब लक्षण शरीर में झुनझुनी या सनसनी (sensation) होना है. कोरोना के मरीजों को शरीर में एक अजीब तरह की उत्तेजना या सुन्नता जिसे सनसनी भी कहा जाता है, महसूस हो रही है. मेडिकल भाषा में इसे पेरेस्टेसिया कहते हैं. इसमें रोगी को हाथ, कोहनी, पैर या तलवे और यहां तक कि शरीर के अन्य हिस्सों में भी जलन या चुभन का अनुभव होता है. इस तरह की संवेदना दर्द रहित होती है, लेकिन इससे आपका रोजाना कामकाज प्रभावित हो सकता है. 1,500 से अधिक लोगों के एक अध्ययन में अधिकतर लोगों में यह लक्षण पाया गया है.

    ऐसा माना जाता है कि संक्रमण शरीर की नसों को प्रभावित करता है जिसकी वजह से ऐसा हो सकता है. विभिन्न प्रमुख अस्पतालों के चिकित्सकों ने लोगों से कोविड-उपयुक्त व्यवहार का पालन करने की अपील की।विशेष रूप से मास्क पहनना और सामाजिक दूरी बनाए रखना, भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचना और अन्य सुरक्षा उपाय करना. हालांकि चिकित्सकों ने लोगों से आग्रह किया कि वे नहीं घबराएं. पिछले हफ्ते, विशेषज्ञों ने कहा था कि राष्ट्रीय राजधानी में हाल ही में सामने आये कोरोना वायरस मामलों में वृद्धि के पीछे लोगों द्वारा बचाव उपायों को कम करना और छुट्टियों के मौसम में यात्रा करना मुख्य कारक है.

    आरएमएल अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक बी. एल. शेरवाल ने कहा है कि सतर्कता बरतने की जरूरत है, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है.दस मई को, दिल्ली में 4.38 प्रतिशत संक्रमण दर के साथ 1,118 मामले सामने आए और एक मरीज की मौत हुई थी जबकि आठ मई को दिल्ली में 5.34 प्रतिशत संक्रमण दर के साथ 1,422 मामले दर्ज किए गए थे जबकि किसी मरीज की मृत्यु नहीं हुई थी. दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग द्वारा साझा किए गए आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार कोविड-19 मामलों की संख्या में पिछले दस दिनों में लगातार वृद्धि दर्ज की गई है और दैनिक संख्या छह जून के 247 मामलों से बढ़कर 15 जून को 1,300 से अधिक हो गई तथा इस अवधि में कुल 7,175 मामले सामने आए. यह इस अवधि में दैनिक मामलों में लगभग 450 प्रतिशत की वृद्धि है. राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण के तहत अब तक 195.84 करोड़ टीके लगाए जा चुके हैं. भारत में सक्रिय मरीजों की संख्या 63,063 है. सक्रिय मामलों की दर 0.15 प्रतिशत है. स्वस्थ होने की वर्तमान दर 98.64 प्रतिशत है. बीते चौबीस घंटों में 7,985 लोग स्वस्थ हुए,अब तक स्वस्थ हुए कुल लोगों की संख्या 4,26,82,697 है. पिछले 24 घंटों में 12,847 नए मामले सामने आए.

    दैनिक सक्रिय मामलों की दर 2.47 प्रतिशत है. साप्ताहिक सक्रिय मामलों की दर 2.41 प्रतिशत है. अब तक 85.69 करोड़ जांच की जा चुकी हैं,बीते चौबीस घंटों में 5,19,903 जांच की गई.

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleस्वास्थ्य विभाग में निकली भर्ती… भृत्य, वार्ड बॉय, आया, स्वीपर एवं चौकीदार के पदों पर करें आवेदन
    Next Article टीचर की नौकरी से संतुष्टि नहीं मिलने पर,कुछ ऐसा शुरू किया कि उसपर पैसों की होने लगी बरसात
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    मातृशक्ति के सम्मान और सशक्तिकरण के लिए डबल इंजन सरकार प्रतिबद्ध सीएम साय…

    May 1, 2026

    यहां बनेगा अत्याधुनिक क्रिकेट अकादमी व खेल मैदान, मुख्यमंत्री के निर्णय का जताया आभार…

    May 1, 2026

    गौ प्रतिष्ठा पर शंकराचार्य ने यहां भरी हुंकार; कहा- किसी सरकार ने नहीं किया सनातन भावना का सम्मान…

    May 1, 2026

    सामूहिक विवाह सम्मेलन में पहुंचे दिग्गज, कहा- ‘मंत्री नहीं, बेटियों का मामा बनकर आया हूं’…

    May 1, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • मातृशक्ति के सम्मान और सशक्तिकरण के लिए डबल इंजन सरकार प्रतिबद्ध सीएम साय…
    • यहां बनेगा अत्याधुनिक क्रिकेट अकादमी व खेल मैदान, मुख्यमंत्री के निर्णय का जताया आभार…
    • गौ प्रतिष्ठा पर शंकराचार्य ने यहां भरी हुंकार; कहा- किसी सरकार ने नहीं किया सनातन भावना का सम्मान…
    • सामूहिक विवाह सम्मेलन में पहुंचे दिग्गज, कहा- ‘मंत्री नहीं, बेटियों का मामा बनकर आया हूं’…
    • आज का राशिफल आज किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सतर्क जानें सभी 12 राशियों का हाल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?