
बिलासपुर : जांजगीर चांपा जिले के पिहरीद गांव में 11 वर्षीय राहुल साहू बीते 10 जून की दोपहर करीब 2 बजे खेलते वक्त घर के नजदीक ही खुले बोरवेल के गड्ढे में गिर गया था। मंगलवार की रात राहुल को बाहर निकाला जा सका था। अपोलो अस्पताल में इलाज के दौरान अभी भी उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
104 घंटे तक गहरे बोरवेल में रहने के कारण राहुल के शरीर के 10 प्रतिशत हिस्से में घाव है। मिट्टी में मौजूद बैक्टीरिया इन घावों से शरीर के अंदर घुस गए हैं। इसमें ब्लड में इंफेक्शनल फैल गया है। स्यूडोमोनास बैक्टीरिया की वजह से लीवर और मसल्स पर भी असर पड़ा है। दवाओं का अब तक कितना असर हुआ है, यह जानने के लिए शुक्रवार को मारकस टेस्ट किया जाएगा।
डॉक्टर ने बताया कि राहुल के शरीर के 10 प्रतिशत हिस्से में घाव है। ऐसा कोई भी अंग नहीं जहां घाव न हो। कई स्थानों पर शरीर से चमड़ी तक निकल गई है। गड्ढे में 104 घंटे तक रहने के दौरान मिट्टी में मौजूद बैक्टीरिया इन घावों के जरिए शरीर के अंदर में घुस गए है। डॉक्टर ने बताया की राहुल की हालत सामान्य होने में अभी 5 से 6 दिन और लगेंगे।
फिलहाल उसकी हालत गंभीर है। धीरे-धीरे शरीर के घाव भरने लगे है। डॉक्टरों की टीम राहुल का हर तरीके से ध्यान रख रही है।