
रायपुर। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम 120 डॉलर प्रति बैरल तक जा पहुंचे हैं, लेकिन देश में पेट्रोल-डीजल (Petrol Diesel) की कीमतें एक महीने से स्थिर हैं. इससे आम लोगों को थोड़ी राहत मिली हुई है. भारतीय तेल कंपनियों ने आज (सोमवार), 20 जून को भी पेट्रोल और डीजलकी कीमतों (Petrol-Diesel Price) में कोई बदलाव नहीं किया है. इससे पहले आखिरी बार 21 मई को मोदी सरकार ने उत्पाद शुल्क यानी एक्साइज ड्यूटी में कटौती की थी, जिससे पेट्रोल और डीजल सस्ता हुआ था.
इस बीच कच्चे तेल (Crude Oil Price) की कीमतों में रिकॉर्ड उछाल के बाद भी पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बढ़ोतरी नहीं होना आम जनता के लिए बड़ी राहत है. भारतीय पेट्रोलियम विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOCL) के लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में आज, 20 जून को पेट्रोल 111.35 रुपये लीटर और डीजल 97.28 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये प्रति लीटर, चेन्नई में 102.63 रुपये प्रति लीटर पर टिका है.
जबकि देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 89.62 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है. बता दें कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल (Crude Oil) के आधार पर ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दाम तय करती हैं. आप एक SMS के जरिए रोज भारत के प्रमुख शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं. इसके लिए इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा.