छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल की मांग, राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ का लाइव प्रसारण कराया जाएछत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल की मांग, राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ का लाइव प्रसारण कराया जाए21-Jun-2022रायपुर।
राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ लगातार चल रही है इसके विरोध में कांग्रेसी नेता लगातार प्रदर्शन और धरना कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने आगे कहा कि अगर कोई भाई अपने भाई, पिता या बेटे की मदद कर दे, तो उसे अपराध नहीं माना जाता, उसे मनी लांड्रिंग नहीं कहा जा सकता। भूपेश बघेल ने का कि कांग्रेस ने खुद के ही अखबार नेशनल हेराल्ड को मदद दे दी, तो पूछताछ की जा रही है, पता नहीं कि चार दिनों से केंद्र सरकार के मंत्री और ईडी राहुल गांधी से क्या पूछ रही है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, भाई, भाई को मदद कर दे, बाप, बेटे की मदद कर दे तो वह अपराध नहीं होता। उसे मनी लांड्रिंग नहीं कहते, लेकिन कांग्रेस ने अपने ही अखबार नेशनल हेराल्ड की मदद कर दी तो पूछताछ हो रही है। कांग्रेस के दिग्गज नेता ईडी की इस पूछताछ को गलत बता रही है। वह इस पूछताछ को भाजपा को षड़यंत्र बता रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसे राहुल गांधी को बदनाम करने की साजिश बताया है।
दिल्ली के जंतर-मंतर पर कांग्रेस के धरने में उन्होंने कहा, उनकी मांग है कि राहुल गांधी से पूछताछ का लाइव प्रसारण कराया जाए। पूरा देश देखे की ईडी पूछ क्या रही है और राहुल जी जवाब क्या दे रहे हैं।