
दिल्ली:- राष्ट्रपति चुनाव को लेकर एनडीए ने द्रौपदी मुर्मू को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। राजधानी दिल्ली में आयोजित बीजेपी की एक बैठक के बाद भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उनके नाम की घोषणा की। बता दें कि बीजेपी की इस बैठक में पीएम मोदी के साथ-साथ बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह सहित अन्य बड़े नेता शामिल हुए। जिसके बाद नड्डा ने द्रौपदी मुर्मू के नाम की घोषणा कीबता देंं कि आदिवासी समाज से ताल्लुक रखने वालीं द्रौपदी मुर्मू करीब छह साल तक झारखंड की राज्यपाल रही हैं। मुर्मू ओडिशा के रायरंगपुर की रहने वाली हैं। मुर्मू 64 साल की हैं। बताया जा रहा है कि द्रौपदी मुर्मू 25 जून को नामांकन दाखिल कर सकती हैं। बीजेपी ने अपने सभी केंद्रीय मंत्रियों को 24 और 25 जून को दिल्ली में रहने को कहा है।
