
नई दिल्ली। आगामी राष्ट्रपति चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज है। NDA की तरफ से राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को केंद्र ने Z+सुरक्षा दी है। केंद्र सरकार ने उन्हें CRPF कर्मियों द्वारा Z+सिक्योरिटी दिया है। भाजपा ने मंगलवार को ही झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को NDA का राष्ट्रपति उम्मीदवार घोषित किया। जबकि विपक्ष की ओर से यशवंत सिन्हा का नाम आगामी राष्ट्रपति के लिए घोषित किया गया। बता दें द्रौपदी मुर्मू झारखंड की पहली महिला राज्यपाल भी रह चुकी हैं।