Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » देश में एक ऐसी नदी जहा पानी के साथ बहता है सोना, लोग सदियों से कर रहे कमाई, जाने इसके बारे में बहुत कुछ…
    राष्ट्रीय

    देश में एक ऐसी नदी जहा पानी के साथ बहता है सोना, लोग सदियों से कर रहे कमाई, जाने इसके बारे में बहुत कुछ…

    By Tv 36 HindustanJune 29, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रांची। देश में छोटी-बड़ी लगभग 200 से अधिक मुख्य नदियां हैं। जिनकी कुछ अपनी खसियत है। ऐसे ही भारत में एक नदी है जिसमें पानी के साथ सोना बहता है। नदी के आसपास रहने वाले लोग हर दिन पानी को छानकर सोना निकलते है तो उसे बेचकर अपने रोजमर्रे की जरूरतों को पूरा करते है।

    इस नदी की कहानी मेरे देश की धरती सोना उगले गाने से मिलती है। बता दें कि यह नदी झारखंड में प्रवाहित होती है। यह नहीं स्थानीय लोगो की कमाई का साधन है। यहाँ लोग अक्सर अपने रोजमर्रे के जरूरतों को पूरा करने नदी किनारे जाते है और पानी को छानकर सोना निकलते है। झारखंड के तमाड़ और सारंडा जैसे इलाकों में नदी में से सोना छानने का काम लोग सदियों से करते आ रहे हैं।

    झारखंड में पानी के साथ सोना बहती निकालने वाली स्वर्ण रेखा नदी (Golden Line River) का उद्गम स्थल झारखंड की राजधानी रांची से करीब 16 किलोमीटर दूर है। स्वर्ण रेखा नदी झारखंड से शुरू होकर पश्चिम बंगाल और ओड़िशा में बहती है। सबसे ख़ास बात यह है की स्वर्ण रेखा नदी झारखंड से निकलने के बाद किसी अन्य नदी में नहीं मिलती, बल्कि सीधे बंगाल की खाड़ी में जाकर मिलती है।

    आपके मन में यह सवाल जरूर उठ रहा होगा कि इस नदी पर शोध करने वाले वैज्ञानिक के क्या विचार है ? वैज्ञानिकों को यह पता नहीं चल पाया है कि इस नदी में सोना (Gold river of india) क्यों बहता है। यानी इस नदी का सोना वैज्ञानिकों के लिए अभी भी रहस्य है। वैज्ञानिकों के अनुसार नदी कई सारे चट्टानों से होकर बहती है जिसके चलते सोने के कण आ जाते है। फिलहाल इस बात की पुष्टि नहीं हुई है।

    बात दें कि ऐसी ही एक और नदी है जिसमें सोने के कण पाए जाते है। यह नदी है “करकरी नदी”, यह स्वर्ण रेखा की सहायक नदी है। करकरी नदी को लेकर लोगों का मानना है कि इस नदी में स्वर्ण रेखा से ही सोने के कुछ कण बहकर आ जाते हैं। स्वर्ण रेखा नदी की कुल लंबाई 474 किलोमीटर है।

    आप अगर सोच रहे है कि आप भी नदी से सोना लेकर मालामाल हो सकते है तो ऐसा नहीं है। नदी में पानी छानकर सोना निकालने ने काम आसान नहीं है। सोना इकट्ठा करने के लिए लोगों को यहां दिनभर मेहनत करनी पड़ती है। महीने भर में यहाँ एक व्यक्ति 70 से 80 सोने के कण इकट्ठा कर पाता है।

    यानी दिनभर काम करने के बाद आमतौर पर एक इंसान एक या दो सोने के कण ही निकाल पाता है। आसपास के लोगों के मुताबिक सोने के एक कण की बेचने पर कीमत 80 से 100 रुपए मिलता है। इस हिसाब से लोग महीनेभर में 5 से 8 हजार रुपये ही कमा पाते हैं।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleयहां के सरकार ने तीन महीने बढ़ाई फ्री राशन की योजना, इतने तारीख तक मुफ्त मिलेगा अनाज…
    Next Article बालको ‘मोबाइल हेल्थ वैन’ से लगभग 7000 जरूरतमंद लाभान्वित
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    स्वास्थ्य सेवाओं के साथ युवाओं को मिलेगा रोजगार: नवा रायपुर बनेगा सेंट्रल इंडिया का हेल्थकेयर हब सीएम साय…

    January 22, 2026

    सीएम साय के नए सलाहकार बने आर. कृष्णा दास, आदेश जारी…

    January 22, 2026

    स्वास्थ्य सेवाओं के साथ युवाओं को मिलेगा रोजगार: नवा रायपुर बनेगा सेंट्रल इंडिया का हेल्थकेयर हब सीएम साय…

    January 22, 2026

    कल है सरस्वती पूजा, जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और शुभ कलर का रंग…

    January 22, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    ADS
    Ads
    ADS
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • स्वास्थ्य सेवाओं के साथ युवाओं को मिलेगा रोजगार: नवा रायपुर बनेगा सेंट्रल इंडिया का हेल्थकेयर हब सीएम साय…
    • सीएम साय के नए सलाहकार बने आर. कृष्णा दास, आदेश जारी…
    • स्वास्थ्य सेवाओं के साथ युवाओं को मिलेगा रोजगार: नवा रायपुर बनेगा सेंट्रल इंडिया का हेल्थकेयर हब सीएम साय…
    • कल है सरस्वती पूजा, जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और शुभ कलर का रंग…
    • डीपीएस बालको में दो दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव का सफल आयोजन
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?