Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » प्रशिक्षु आईपीएस संदीप कुमार पटेल को पुलिस परिवार सूरजपुर ने दी विदाई
    छत्तीसगढ

    प्रशिक्षु आईपीएस संदीप कुमार पटेल को पुलिस परिवार सूरजपुर ने दी विदाई

    By Tv 36 HindustanJune 30, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बिनोद गुप्ता सूरजपुर छत्तीसगढ़ की रिपोर्ट

    सूरजपुर। पिछले 6 माह से जिले के विभिन्न शाखाओं तथा बतौर थाना प्रभारी का प्रशिक्षण ले रहे प्रशिक्षु आईपीएस संदीप कुमार पटेल का प्रशिक्षण जिले में पूर्ण होने के बाद बुधवार को सूरजपुर पुलिस परिवार ने विदाई सम्मान समारोह का आयोजन कर उन्हें विदाई दिया। समारोह में मौजूद सरगुजा जिले के प्रशिक्षु आईपीएस रॉबिन्सन गुरिया को भी इस आयोजन के दौरान विदाई दी गई। जिले में प्रशिक्षण हासिल करने के बाद वे एक सप्ताह माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर में प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे इसके उपरान्त पुनः हैदराबाद स्थित राष्ट्रीय पुलिस अकादमी जायेंगे और आगे का प्रशिक्षण हासिल करेंगे। इस मौके पर पुलिस परिवार व प्रशासन की ओर से प्रशिक्षु आईपीएस संदीप कुमार पटेल व जिला सरगुजा के ट्रेनी आईपीएस रॉबिन्सन गुरिया को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

    इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री रामकृष्ण साहू ने प्रशिक्षु आईपीएस के प्रशिक्षण की सराहना करते हुए कहा कि प्रशिक्षु आईपीएस काफी सुलझे भाव से अपने प्रशिक्षण को पूरा किये। जिम्मेदारी मिलने के बाद कार्यो को गंभीरता पूर्वक करते हुए कई सफलता भी हासिल किया। थानों के प्रभार में रहते हुए पुलिस अधिकारियों व जवानों से बेहतर तालमेल रखकर ड्यूटी किए जो एक उच्च अधिकारी की पहचान होती है। उन्होंने कहा कि पुलिस की ड्यूटी काफी चुनौतियों से भरी रहती है हर चुनौतियों को बेहतर तरीके से निभाया।

    विदाई समारोह को संबोधित करते हुए प्रशिक्षु आईपीएस संदीप कुमार पटेल ने कहा कि जिले में उन्हें बेहतर प्रशिक्षण मिला, थानों में पुलिस किस परिस्थिति में अपनी ड्यूटी निष्ठापूर्वक करती है उसका अनुभव मिला, थाना प्रभारी का कार्यकाल उनके लिए भूलना संभव नहीं है। अपराधों की रोकथाम एवं अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक श्री रामकृष्ण साहू के मार्गदर्शन में बेहतर कार्य करने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि सभी सीनियर्स ने भी खूब सहयोग किया जिस वजह से यह कार्यकाल मेरे जीवन में हमेशा यादगार रहेगा। सरगुजा के प्रशिक्षु आईपीएस रॉबिन्सन गुरिया ने भी अपने प्रशिक्षण से जुडे अनुभवों को साझा किया। कार्यक्रम में आभार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर के द्वारा किया गया तथा मंच संचालन एसडीओपी प्रेमनगर प्रकाश सोनी ने किया।

    इस दौरान एसडीएम रवि सिंह, सीएसपी जे.पी.भारतेन्दु, एसडीओपी प्रतापपुर अमोलक सिंह, एसडीओपी ओड़गी राजेश जोशी, डीएसपी नंदिनी ठाकुर, प्रशिक्षु डीएसपी दीपमाला कुर्रे, जिले के थाना-चौकी प्रभारी सहित पुलिस के अधिकारी- कर्मचारी मौजूद रहे।

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleबड़ा हादसा: भूस्खलन की चपेट में आया आर्मी कैंप, 6 जवानों का शव बरामद, 50 से अधिक लोग मलबे में अब भी दबे ,रेस्क्यू ऑपरेशन जारी…
    Next Article उद्धव ठाकरे के इस्तीफे के बाद कंगना ने दिया बड़ा बयान, सुनकर शिवसैनिक हो सकते हैं गुस्से से लाल, कंगना ने कहा….
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    सावधान भीषण लू बिगाड़ सकती है आपके शरीर के हार्मोन, ऐसे रखें सेहत का ख्याल, जानिए इसके ये गंभीर लक्षण…

    May 3, 2026

    काउंटिंग से पहले किले में बदला चेन्नई, मतगणना केंद्रों पर तैनात किए गए 18,000 पुलिसकर्मी, इससे मिलेगी एंट्री…

    May 3, 2026

    प्रधानमंत्री का दमोह दौरा लगभग तय 517 एकड़ में बनेगी देश की विशाल गौशाला…

    May 3, 2026

    मिट्टी ने अपने लाल को दी विदाई वीर जवान कृष्ण कुमार कोमरा पंचतत्व में हुए विलीन…

    May 3, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • सावधान भीषण लू बिगाड़ सकती है आपके शरीर के हार्मोन, ऐसे रखें सेहत का ख्याल, जानिए इसके ये गंभीर लक्षण…
    • काउंटिंग से पहले किले में बदला चेन्नई, मतगणना केंद्रों पर तैनात किए गए 18,000 पुलिसकर्मी, इससे मिलेगी एंट्री…
    • प्रधानमंत्री का दमोह दौरा लगभग तय 517 एकड़ में बनेगी देश की विशाल गौशाला…
    • मिट्टी ने अपने लाल को दी विदाई वीर जवान कृष्ण कुमार कोमरा पंचतत्व में हुए विलीन…
    • सीएम साय का प्रदेशव्यापी दौरा शुरू, जनता से लेंगे योजनाओं का फीडबैक…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?