रायपुर। देवो के देव महादेव की उपासना सभी देवी देवताओ में से सबसे ज्यादा की जाती हैं। क्योकि भगवान भोलेनाथ को बड़ी आसानी से प्रसन्न किया जा सकता हैं। महादेव को प्रसन्न करने की बात हो तो सावन माह के बारे जिक्र करना कैसे भूल सकते हैं। सावन माह शिव जी को सबसे ज्यादा प्रिय हैं। सावन के प्रत्येक सोमवार को भक्तगण उपवास कर इनकी आराधना करते हैं।
ऐसा माना जाता है कि जो व्यक्ति इस महीने में सोमवार का व्रत करता है, उसकी सभी मनोकामनाएं भगवान शिव की कृपा से पूरी होती हैं। Sawan Month वही कावरयात्री कोसो मिल की दुरी तय कर शिव लिंग पर जल चढ़ा कर अपने मन की मुराद पूरी करने के लिए प्रार्थना करते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि इस साल सावन का माह कब से शुरू होगा और उपवास के दौरान की जाने वाली पूजा विधि के बारे में
कब से शुरू है सावन 2022
हिन्दू कैलेंडर के अनुसार सावन मास की शुरुआत 14 जुलाई 2022 गुरुवार से हो रही है। 18 जुलाई 2022 को सावन का पहला सोमवार रहेगा। 12 अगस्त 2022 को सावन मास समाप्त हो जाएगा और भाद्रपद माह की शुरुआत हो जाएगी।
कब – कब पड़ेगा सावन सोमवार का व्रत
श्रावण मास में औढरदानी भगवान शिव की पूजा कोई भी भक्त कभी भी कर सकता है, लेकिन इसमें पड़ने वाले सोमवार के दिन विधि – विधान से शिव साधना करने का बहुत ज्यादा महत्व है। आइए जानते हैं कि सावन (Sawan Month ) सोमवार कब-कब पड़ेंगे।
पहला श्रावण सोमवार व्रत – 18 जुलाई 2022
दूसरा श्रावण सोमवार व्रत – 25 जुलाई 2022
तीसरा श्रावण सोमवार व्रत 01 अगस्त 2022
चौथा श्रावण सोमवार व्रत 08 अगस्त 2022
पांचवां श्रावण सोमवार व्रत 12 अगस्त 2022
पूजा-विधि
सुबह स्नान कर स्वच्छ कपड़े पहने।
शिव जी को जल चढ़ाए।
ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करें।
भोलेनाथ को अक्षत, सफेद फूल, सफेद चंदन, भांग, धतूरा, गाय का दूध, धूप, पंचामृत, सुपारी, बेलपत्र चढ़ाएं।
भगवान शिव को प्रसाद के रूप में घी और चीनी का भोग लगाएं।