तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में हुई एक शादी खूब चर्चा में रही थी। इस शादी में जोड़ा तो था, लेकिन दूल्हा-दुल्हन नहीं थे, बल्कि दोनों दूल्हे ही थे। दिल्ली के अभय डांगे और पश्चिम बंगाल की सुप्रियो चक्रवर्ती ने हैदराबाद के बाहरी इलाके में स्थित एक रिसोर्ट में शादी के बंधन में बंध गए थे। ऐसा ही एक मामला कोलकाता से सामने आया है। जहां एक समलैंगिक जोड़े ने बंगाली रीति रिवाज से शादी रचाई है।
फैशन डिजाइनर अभिषेक रे ने अपने साथी चैतन्य शर्मा से एक समारोह में शादी की, जो कोलकाता में एलजीबीटीक्यू समुदाय के लिए काम करते हैं। इस शादी समारोह में करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य शामिल हुए। अभिषेक रे और चैतन्य शर्मा ने एक करीबी समारोह में ‘आई डू’ कहा और उनकी शादी की तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो गई।
चैतन्य शर्मा ने शादी की कई तस्वीरें अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी शेयर कीं। सोशल मीडिया पर लोग इस कपल को जमकर बधाइयां दे रहे हैं। बता दें कि भारत की पहली ये शादी आईआईटी ऋषि ने विएतनाम के विन्ह से की थी। यहां शादी 30 दिंसबर 2017 को हुई थी।