Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » कलेक्टर संजीव झा ने अधिकारी-कर्मचारियों के लिए लांच किया सी-मार्ट मेम्बरशीप कार्ड डिस्काउंट रेट पर उपलब्ध होगी 250 उत्पाद
    राष्ट्रीय

    कलेक्टर संजीव झा ने अधिकारी-कर्मचारियों के लिए लांच किया सी-मार्ट मेम्बरशीप कार्ड डिस्काउंट रेट पर उपलब्ध होगी 250 उत्पाद

    By Tv 36 HindustanJuly 5, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

           कोरबा 05 जुलाई/कलेक्टर संजीव झा कलेक्टोरेट सभाकक्ष में अधिकारी-कर्मचारियों के लिए सी मार्ट मेम्बरशीप कार्ड लांच किया। मेम्बरशीप कार्ड से सी मार्ट में खरीदी के दौरान अतिरिक्त लाभ प्राप्त होगा। कार्डधारी अधिकारी कर्मचारियों को वर्तमान तीन प्रतिशत का अतिरिक्त छूट प्रदान किया जाएगा। जिला पंचायत सीईओ नूतन कंवर, डीएफओ कोरबा प्रियंका पाण्डेय, डीएफओ कटघोरा प्रेमलता यादव को सी मार्ट मेम्बरशीप कार्ड प्रदान कर अधिक से अधिक खरीदी कर महिला समूहों द्वारा बनाये गये उत्पादों को प्रोत्साहित करने कहा। कलेक्टर को जिला पंचायत सीईओ ने उनके नाम से बनाये गये मेम्बरशीप कार्ड को प्रदान किया। महिला स्व सहायता समूहों द्वारा उत्पादित स्थानीय सामान कम कीमत पर सी मार्ट में उपलब्ध है। महिलाओं द्वारा निर्मित विभिन्न प्रकार के उत्पाद आसानी से एक ही जगह पर उपलब्ध है। उन्होने सी मार्ट मे जाकर उत्पादों की खरीदी करके महिलाओं को सशक्त करने की दिशा में पहल करने की अपील भी की। 
    एनआरएलएम के जिला प्रबंधक अनुराग जैन ने बताया कि शहर में स्थापित सी मार्ट का संचालन पीपीपी मॉडल के तहत् किया जा रहा है। सी-मार्ट में महिला समूहों के उत्पादों की बिक्री पर समूहों को सुनिश्चित लाभ होगा। कोरबा शहर के टीपी नगर में स्थापित सी-मार्ट सुपर मार्केट की तर्ज पर पूरी तरह वातानुकूलित है। इसमें कम्प्यूटराइज्ड दो बिलिंग काउंटर बनाये गये है। उच्च गुणवत्ता युक्त उत्पाद बाजार भाव से कम दर पर उपलब्ध है। साथ ही पारंपरिक एवं स्थानीय उत्पादों को बढावा दिया गया है महिला समूहों द्वारा बनाये गये हवाई चप्पल तथा एलईडी बल्ब भी कम कीमत में उपलब्ध है।250 से अधिक प्रकार के उत्पाद इनमें नीम का साबुन, सेनेटरी पेड, डिसवॉस, हल्दी, मिर्ची, धनिया पाउडर, मसाले, काजू, नमकीन, चना, आटा, बेसन, जीरा फूल चांवल आदि शामिल है। सी-मार्ट मंे जिले में कार्यरत स्व सहायता समूहों द्वारा बनाए गए उत्पाद तथा स्थानीय उत्पाद सुपर मार्केट के रूप में एक ही छत के नीचे नागरिकों के खरीदी के लिए उपलब्ध है। समूहों द्वारा बनाए जा रहे स्थानीय उत्पाद जैसे अचार, पापड़, मसाले, महुआ के उत्पाद, अगरबत्ती, काजू, डेली नीड के समान, साबुन, फिनॉइल,  हाइजीन प्रोडक्ट्स, सेनेटरी नैपकीन,  वनोपज से निर्मित उत्पाद,  अश्वगंधा चूर्ण, गिलोय, मुलेठी  जैसे वन औषधि , एलोवेरा, आमला, महुआ लड्डू आदि से लेकर दैनिक उपयोग की वस्तुएं भी सी मार्ट में उपलब्ध है। साथ ही शिल्पकारों, बुनकरों, दस्तकरों, कुम्भकरों और अन्य पारंपरिक एवं कुटीर उद्योगों द्वारा निर्मित उत्पाद भी बिक्री के लिए उपलब्ध है।
    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleचीनी मोबाइल कंपनी VIVO पर ईडी का बड़ा एक्शन, देशभर में 44 ठिकानों पर छापा
    Next Article SDM ने छेड़छाड़ की पीड़िता ने थाने में भी FIR दर्ज कराई है जिला पुलिस ने पूछताछ के लिए अधिकारी को हिरासत में ले लिया है।वर्तमान में कोरबा जिले में बतौर SDM कार्यरत हैं
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    इस फल को खाने से बूढ़े में भी आ जाती है जवानों सी ताक़त औषधीय गुणों से भरपूर इस फल के बारे…

    May 12, 2026

    PM और CM मोहन की अपील की उड़ी धज्जियां, 100 गाड़ियों का काफिला लेकर पहुंचे ये नेता…

    May 12, 2026

    IPL मैच देखने पहुंचे दर्शकों को लगा झटका पानी इतने, दोगुने-तीन गुने दाम पर बिका खाना…

    May 12, 2026

    NEET-UG परीक्षा रद्द, पेपर लीक विवाद के बाद NTA का ये बड़ा फैसला…

    May 12, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • इस फल को खाने से बूढ़े में भी आ जाती है जवानों सी ताक़त औषधीय गुणों से भरपूर इस फल के बारे…
    • PM और CM मोहन की अपील की उड़ी धज्जियां, 100 गाड़ियों का काफिला लेकर पहुंचे ये नेता…
    • IPL मैच देखने पहुंचे दर्शकों को लगा झटका पानी इतने, दोगुने-तीन गुने दाम पर बिका खाना…
    • NEET-UG परीक्षा रद्द, पेपर लीक विवाद के बाद NTA का ये बड़ा फैसला…
    • सोयाबीन से तौबा के बाद मक्का का भी नहीं मिला भाव अब एस सफेद सोने की तरफ किसानों का रूझान…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?