रिर्पोटर हनुमान प्रसाद यादव
रायपुर: स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा प्रवेश के स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2022- 23 के लिए प्रार्थना सभा के संबंध में निर्देश जारी किए हैं। जिसके अनुसार विद्यार्थियों द्वारा प्रार्थना की शुरुआत राज्य गीत से की जाएगी। प्रार्थना सभा में राज्य गीत के लिए 1 मिनट 15 सेकंड, शपथ के लिए 1 मिनट, प्रेरणा गीत के लिए 2 मिनट, समाचार पत्र वाचन के लिए 5 मिनट, नैतिक व प्रेरक कहानी के लिए 5 मिनट और राष्ट्रगान के लिए 52 सेकंड का समय निर्धारित किया गया है।
प्रार्थना सभा का आयोजन निर्धारित समय अवधि में साला की उच्चतम कक्षा में अध्ययन करने वाले उन पांच विद्यार्थियों द्वारा किया जाएगा जिन्होंने मासिक आकलन अपनी कक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त किए हैं। इसी आधार पर प्रतिमा प्रार्थना सभा के आयोजन के लिए विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा साला नायक विद्यार्थियों को देश और प्रदेश की एकता समृद्धि के लिए शपथ दिलाई जाएगी।
विद्यार्थियों द्वारा कोई भी एक प्रेरणा गीत गाया जाएगाजैसे इतनी शक्ति हमें देना दाता विद्यार्थी द्वारा समाचार पत्र से सामान्य ज्ञान तथा राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय महत्व के प्रमुख बिंदुओं का वाचन किया जाएगा। विद्यार्थियों द्वारा प्रतिदिन नैतिक या प्रेरक कहानी सुनाई जाएगी विद्यार्थियों द्वारा राष्ट्रगान के साथ प्रार्थना सभा का समापन किया जाएगा।