रिपोर्ट रमाकांत सोनी संभाग ब्यूरो रीवा
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान 7 जुलाई को शहडोल, सीधी, रीवा और कटनी चुनाव प्रचार में रहेगें। मुख्यमंत्री पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान 7 जुलाई को दोपहर 12.35 बजे धनपुरी एवं दोपहर 2.30 बजे सीधी में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे।
शाम 4 बजे रीवा में महापौर प्रत्याशी प्रबोध व्यास और पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा करेंगे। श्री चौहान शाम 6.40 बजे कटनी में महापौर प्रत्याशी ज्योति दीक्षित एवं पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे।