Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » Sahara India के निवेशकों के लिए बड़ा अपडेट, हाईकोर्ट ने लिया बड़ा फैसला ,जानिए…..
    नवीनतम

    Sahara India के निवेशकों के लिए बड़ा अपडेट, हाईकोर्ट ने लिया बड़ा फैसला ,जानिए…..

    By Tv 36 HindustanJuly 7, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली: सहारा इंडिया कंपनी पर भरोसा कर देश के करोड़ों लोगों ने अपना पैसा निवेश किया था, लेकिन आज निवेशक अपने ही पैसे के लिए दर—दर की ठोकर खा रहे हैं। हालांकि निवेशकों के पैसे को लेकर सहारा की ओर से ऐसा कहा गया है कि कंपनी ने सभ इंवेस्टर्स के पैसे सभी के पास जमा कर दिए हैं। लेक‍िन सेबी का कहना है क‍ि अब तक महज 81.70 करोड़ रुपए। के लिए 53,642 ओरिजिनल बॉन्ड सर्टिफिकेट / पास बुक से जुड़े 19,644 आवेदन म‍िले हैं। वहीं, सहारा इंडिया की एक याचिका पर सुनवाई करते हुए झारखंड हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला लिया है।

    दरअसल कंपनी की ओर से 85 एकड़ की एक जमीन पर अपना दावा पेश करते हुए झारखंड हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया है। साथ ही कोर्ट ने कंपनी पर 1 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया है। वहीं, इस जमीन पर राज्य सरकार ने भी दावा किया था, जिसे कोर्ट ने खारिज करते हुए कहा है कि यह जमीन पाल ब्रदर्स की है।

    सरकार ने साल 2019 में 11 एकड़ जमीन अस्‍पताल को दी थी। अदालत ने अस्‍पताल से कहा कि वह राज्‍य सरकार से क्षत‍िपूर्त‍ि मांग सकते हैं। पूरे मामले में हाईकोर्ट ने अपना फैसला पहले ही सुरक्ष‍ित रख ल‍िया था। इस मामले में सहारा ने न‍िचली अदालत के आदेश के ख‍िलाफ अपील की थी। सेबी की तरफ से यह जुर्माना 2008 और 2009 में ऐच्छिक पूर्ण परिवर्तनीय डिबेंचर जारी करने में नियामकीय नियमों के उल्लंघन को लेकर लगाया गया था। सेबी ने जिन व्यक्तियों पर जुर्माना लगाया है, उनमें अशोक रॉय चौधरी, रवि शंकर दुबे और वंदना भार्गव भी शामिल हैं। जुर्माने की राश‍ि संयुक्त रूप से 45 दिन के अंदर जमा करनी है।

    इससे पहले मार्केट रेगुलेटर सेबी ने सहारा ग्रुप की दो कंपनियों, सुब्रत रॉय और तीन अन्य लोगों पर 12 करोड़ का भारी जुर्माना लगाया था, ज‍िन कंपन‍ियों पर जुर्माना लगाया गया था उनमें सहारा कमोडिटी सर्विसेज कॉरपोरेशन लिम‍िटेड और सहारा हाउसिंग इनवेस्टमेंट कॉरपोरेशन लिम‍िटेड के साथ-साथ सुब्रत रॉय व तीन अन्य शाम‍िल हैं।

    गौरतलब है कि प‍िछले द‍िनों व‍ित्‍त राज्‍य मंत्री पंकज चौधरी की तरफ से लोकसभा में जानकारी दी गई थी क‍ि सहारा इंडिया रियल एस्टेट कॉरपोरेशन लिम‍िटेड ने 232.85 लाख न‍िवेशकों से 19400 करोड़ और सहारा हाउस‍िंग इनवेस्‍टमेंट कॉरपोरेशन ल‍िम‍िटेड (SHICL) ने 75 लाख न‍िवेशकों से 6380 करोड़ रुपए की रकम इकट्ठा की थी।

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews india
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous ArticleCG IPS Transfer Breaking : छत्तीसगढ़ के कई जिलों में बदले गए पुलिस अधीक्षक, आदेश जारी…
    Next Article डीजल से भरी ट्रक पलटा, घायल हुए लोगो को बचाने के बजाय लोग घरों से डिब्बे और बाल्‍टी लेकर डीजल लुटने पहुंचे घटना स्थल पर
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    इस क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और जनजातीय समाज का सशक्तिकरण हमारी सरकार की प्राथमिकता सीएम सायं…

    February 17, 2026

    बालको ने पाली महोत्सव में प्रदर्शित किया सामुदायिक विकास का मॉडल…

    February 17, 2026

    आखिर क्या है India AI Impact Summit इससे आम आदमी को क्या मिलेगा एक क्लिक में जानिए हर सवाल का पूरा जवाब…

    February 17, 2026

    तारिक रहमान बने इस देश के नए प्रधानमंत्री, ढाका में हुआ भव्य शपथ ग्रहण…

    February 17, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • इस क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और जनजातीय समाज का सशक्तिकरण हमारी सरकार की प्राथमिकता सीएम सायं…
    • बालको ने पाली महोत्सव में प्रदर्शित किया सामुदायिक विकास का मॉडल…
    • आखिर क्या है India AI Impact Summit इससे आम आदमी को क्या मिलेगा एक क्लिक में जानिए हर सवाल का पूरा जवाब…
    • तारिक रहमान बने इस देश के नए प्रधानमंत्री, ढाका में हुआ भव्य शपथ ग्रहण…
    • कोका-कोला यूनिट पर आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई,नर्मदा कोल ड्रिंक्स फैक्ट्री पर छापा…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?